जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कोविड टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर 2 अक्टूबर 2021 को आयोजित मेगा कैम्प की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। गौरतलब हो कि कोरोना टीकाकरण को लेकर 2 अक्टूबर को पूरे जिले में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। जिले के सभी पंचायतो के साथ शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 440 स्थानों पर सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी मेगा कैम्प की सफलता को लेकर व्यापक विशेष प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने अपने प्रखंडो में पूरी जबाबदेही के साथ टीकाकरण कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करेगे। प्रखंड के सभी नोडल पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर टीकाकरण का जायजा लेंगे। चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की भी होगी प्रतिनियुक्ति होगी।सिविलसर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी वरीय अधिकारी टीकाकरण केंद्रों का सतत निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं समस्त गतिविधियो पर नजर बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले ने अभी तक साढ़े 15 लाख से भी अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा चुका है।उन्होंने टीकाकरण के कार्य मे और भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाकर एवम टीकाकरण के द्वारा ही हम कोरोना की संभावित तीसरी लहार पर लगाम लगा सकते है।दूसरी तरफ सीतामढ़ी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने घोषणा किया है कि 2 अक्टूबर को कोविड-19 का टीका लेने वाले को जिले के सभी दवा दुकानदारों द्वारा 10% की छूट दी जाएगी,वही आईएमए के डॉक्टरों ने भी निर्णय लिया है कि 2अक्टूबर को टीका लेने वालों आउटडोर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
