बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ज़ुल्फ़िक़ार ने पवन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर बच्ची पढ़ती है, तो उसको घर समाज और दोनों जगह बहुत प्रतिष्ठा मिलती है। इसलिए बच्ची की पढाई बहुत जरुरी है। कहीं न कहीं अभिभावक को अपने सोच में बदलाव लाना चाहिए। तभी बेटा के साथ बेटी भी शिक्षा ग्रहण कर सकती है। दोनों में लिंग भेद भाव नहीं रखना चाहिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
