पूर्वी चम्पारन जिलें के पताही प्रखण्ड में 107 उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किया। मोतिहारी----जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आज पहला दिन 107 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया है। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रितु रंजन कुमार ने बताया है कि मुखिया के -10 वार्ड सदस्य के --65, पंच पद के-- 16,सरपंच के 06,पंचायत समिति के 10, उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इस बाबत अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रविन्द्र के द्वारा पताही प्रखण्ड कार्यालय नामांकन स्थल का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आज नामांकन के पहले दिन प्रखण्ड परिसर में चहल पहल दिखीं नामांकन के दौरान भीड़ नहीं थी फिर भी स्थिति को नियंत्रण करने को लेकर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।