प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। पुरनहिया। प्रखंड क्षेत्र के अदौरी गांव स्थित पीसीएम अकैडमी चंदन कुमार झा द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती अपने शिक्षण संस्थान अदौरी में रविवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया ।जिसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर चंदन कुमार झा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ राधाकृष्णन ने भारत की शिक्षा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बच्चों को स्कूल में जाने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया था ।इस पहलू में उनके योगदान से शिक्षा को कई लोगों के लिए सुलभ बनाया और यही कारण है कि 5 सितंबर को उनकी जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वही अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हर किसी के जीवन में शिक्षक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण और खास होती है एक शिक्षक बच्चों को एक सफल और बेहतर इंसान बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं भारत में शिक्षक दिवस का उत्सव स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से भरा होता है इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम में आयोजित किया जाता है जहां छात्र शिक्षकों की सराहना करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं और उपहार देकर सम्मानित करते हैं। श्री झा ने बताया कि साल 1994 से हैं शिक्षक दिवस मनाया जाता जा रहा है जो शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों को आवश्यकता को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इस विशिष्ट दिन की शुरुआत की गई थी ।विश्व भर के लगभग‌ सौ देशो में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राएं उपस्थित थे जैसे निशांत कुमार ,मनोहर कुमार ,मुस्कान कुमारी ,आराधना कुमारी ,स्वर्णा कुमारी ,शिवम कुमार ,कुणाल कुमार ,सहित कई छात्र-छात्राएं शिक्षक दिवस पर मौजूद थी,।