राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सोमवार को पीसीएम एकेडमी के कोचिंग संस्थान में गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा उत्सव का आयोजन किया गया ।जिस का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने की ।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार झा के नेतृत्व में कार्यक्रम की गई एवं जिसमें प्रचारक के रूप में महेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक जनकल्याण की भावना से कार्य करता है ।हमारा गुरु भगवा ध्वज है अपने दैनिक जीवन हमें समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए एवं संघ के स्वयंसेवक समर्पण की भावना से ही जन कल्याण का कार्य करते हैं। जनकल्याण की भावना होना जान कल्याण करना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। हमारी श्रद्धा हमारा विश्वास हमारा प्रेम सब उसे एक समान होता है यह भावना हमें इस भगवा ध्वज से आती है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सबसे बड़ा कार्य जो अपने स्थापना काल से करते आ रहे हैं । वही श्री महेश ने बताया कि आर एस एस की स्थापना 1925 में हुई जिसका स्थापना डॉक्टर हेडगवार ने की उनके जीवन के बारे मे टिप्पणी करते हुए बताया कि वह गरीब परिवार के होते हुए भी डॉक्टर की उपाधि ली परंतु डॉक्टर के रूप में सेवा ना करतें हुए वह उत्तरी भारत के लिए संगठन के लिए काम की है ।तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र, छात्राओं ने बंद लिफाफे में गुरु दक्षिणा के रूप में अपना अपना सहयोग किया। मौके पर साइबर संसार के संचालक सन्नी सिंह, कन्हैया कुमार ,मनोहर कुमार, निशांत कुमार ,श्वेता कुमारी, स्वर्णा कुमारी, सहित कई छात्र छात्र छात्राएं गुरु दक्षिणा गुरु पूजन में उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
