पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बनाए गए आठ केंद्रों पर विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन टिका किया गया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत कुमार ने बताया कि इन आठ केंद्रों पर कुल 1000 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया गया है जिसमें पीएससी पुरनहिया पर 130,एपीएचसी अदौरी पर 130, प्राथमिक मध्य विद्यालय बसंत पट्टी 170,बराही मोहन मिडिल स्कूल में 160,सोनौल हाई स्कूल के प्रांगण में 80,हथिसार गाव में 110,दोस्तीया 120,बखार चंडिहा सामुदायिक भवन में 100 लोग शामिल हुए ।इस दौरान टीकाकरण केंद्रों का अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ त्रिलोकी शर्मा द्वारा आठ केंद्रों पर दौरा का टीका के बारे में जानकारी ली। वही कोरोना जांच अभियान के तहत 200 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया . जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी . लैब टेक्नीशियन राजू मिश्रा ने आरटीपीसीआर के लिए 140 व ट्रूनेट के लिए 10 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है . इस अवसर पर पीएमडब्ल्यू नागेंद्र कुमार,बीएमसी मनीष कुमार,केयर इंडिया से आमोद रंजन,सचीन कुमार,बीएचएम संजय कुमार,लेखापाल मुकेश कुमार,डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार व एएनएम रेवती सहित अन्य शामिल थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
