अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सह प्रभारी मंत्री मो जमा खान दो दिवसीय दौरे पर आज 7 जुलाई 2021 को सीतामढ़ी पहुचेंगे। प्रभारी मंत्री आज 7 जुलाई बुधवार को अपराह्न में परिहार,पुपरी,सुरसंड एवम चेरौत प्रखंड के बाढ़ प्रभावित एवम जलजमाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लेंगे जायजा, वही 8 जुलाई गुरुवार को 9 बजे पूर्वाह्न में सोनवर्षा एवम रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का भ्रमण कर स्थिति का लेंगे जायजा,साथ ही बागमती तटबंध का भी निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री कल 8 जुलाई को अपराह्न 1.30 पीएम में प्रेस वार्ता भी करेगे।