पुरनहिया।कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी की शुक्रवार को 22 वा शहादत दिवस उनके पैतृक गांव स्थित स्मारक पर उनके बड़े भाई श्यामसुंदर द्विवेदी व अन्य परिजन एवं गांव के लोगों ने उनकी शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति उनके शहादत को याद किया ।इस अवसर पर उनके बड़े भाई श्री द्विवेदी ने कहा कि देश के लिए निछावर होने वाले ऐसे वीर सपूत को उनके शहादत दिवस पर याद करके मन भावुक होता है ।लेकिन संतोष प्राप्त इस बात से होता है वीर कर्मभूमि के सहादत से देश का मान ऊपर बढ़ता हैऔर आने वाले को उससे प्रेरणा लेकर देश भक्ति की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर शहादत दिवस पर शहीद के अग्रज ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा की शहादत के 22 वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा उनके नाम पर घोषित सारी योजना धूल घोषित हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सरकार ने उनकी शहादत पर उनके पैतृक गांव तक सड़क निर्माण सहादत स्मारक स्थल स्मृति का पक्की करण एक गर्ल हाई स्कूल खोले जाने सहित बहुत सारी योजनाओं की घोषणा की गई थी परंतु यह सारी योजनाएं कागजों पर समित कर रहा हो गया है। इसलिए कहा गया है शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मरने वाले का यहीं होगा। मौके पर , शशि भूषण द्विवेदी , कुश द्विवेदी , मुन्ना द्विवेदी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।