पताही चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर अपने बखरी आवास पर योगाभ्यास किया।विधायक ने सभी चिरैया विधानसभा व प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि योग और प्राणायाम हमारे देश हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वर्तमान कोरोना के संकट के दौरान यह हमारा सुरक्षा कवच है।उन्होंने कहा कि योगा और प्राणायाम हमारी हमारी वैदिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।योगा न सिर्फ हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांत चित्त रखने में मदद करता है बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।मौके पर सोनू गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों युवाओं ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योगा किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।