बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और जहां लोगों में गजब का उत्साह है वहीं कुछ लोगो में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। लोगों में टीकाकरण के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के लोग काम कर रहे हैं .
