बिहार राज्य के पुर्वी चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस ने मोहम्मद इरशाद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा हो जो जनता का कार्य निःशुल्क करे। अगर शुल्क लगे भी तो जितना उचित हो उतना ही लें। लेकिन यहाँ तो हर कार्य के लिए अनुचित शुल्क वसूली जाती है। कई वर्षों से मैं अपनी माँ के वृद्धा पेंशन के लिए कोशिश कर रहा हुँ। लेकिन अब तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इसलिए इस वर्ष हम ऐसे मुखिया का चयन करेंगे जो जनता की सहायता करे और गरीबों का कल्याण करें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पुर्व में जो मुखिया थे,उनके द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया जाता था।इसके साथ ही आयोजन के पुर्व गाँव में इसकी सुचना भी दे देते थे। इसलिए सभी ग्रामीण ग्राम सभा में शामिल हो पाते थे। लेकिन वर्तमान मुखिया के द्वारा कभी भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है।