*कोरोना टीकाकरण जिले में अब तक लक्ष्य 2355 के विरुद्ध 1734 हुआ---डीपीएम* ----------------------------------- जिले के पांचों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सरोजा सीताराम अस्पताल में हो रहा टीकाकरण ---------------------------------- प्रथम फेज 16 जनवरी से 5 फरवरी तक टीकाकरण के लिए समय निर्धारित है ------------------------------------ शिवहर------वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर शिवहर जिले में 16 जनवरी से चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान चरम पर है अब तक निबंधित 2355 लक्ष्य के विरुद्ध 1734 मेडिकल टीमों के द्वारा लगाया जा चुका है। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वधान में जिले में संचालित कोरोना टीकाकरण के बारे में डीपीएम पंकज कुमार ने बताया है कि प्रथम फेज के तहत मेडिकल टीमों को लगाया जा रहा है टीकाकरण। गौरतलब हो कि 16 जनवरी से 5 फरवरी तक पहले फेज के तहत मेडिकल टीम को टीकाकरण किया जा रहा है, पहला टीकाकरण लिए जाने के बाद 28 वां दिन दूसरा डोज का टीकाकरण लिया जाना है इस बाबत भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तैयारियां की गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया है कि लिए जा रहे टीका पूर्णतः अब तक सुरक्षित है, किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रभाव देखने को दृष्टिगत नहीं हुआ है। टीकाकरण को लेकर संबंधित मेडिकल अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी प्रतिनियुक्ति स्थल पर लगाया गया है वह बखूबी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। दूसरे फेज का टीकाकरण का कोई सूचना अभी तक जिले को प्राप्त नहीं हुई है।दूसरे फेज के तहत राजस्व पदाधिकारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर से संबंधित डाटाबेस तैयार हो रहा है निर्देश प्राप्त होते ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
