बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 9 से दीपक पटेल ने वर्षा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे वर्षा खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम कर रही है | एक दिन में 500 बीड़ी बनाने से उनको 30 रुपिया मिलता है इस से घर चलाना मुश्किल हो जाता है और उन्हें सरकार द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है |
