प्रतिस्पर्धा के इस दौर में प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं को कम्प्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है।जमाने के साथ-साथ नवीनतम तकनीक भी बढ़ रही है। इन्टरनेट के इस दौर में सभी सरकारी भर्तियों में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य होती है,लेकिन विभागीय उदासीनता और विधालय प्रशासन के ध्यान न देने के कारण विधार्थी कंम्प्यूटर शिक्षा से वंचित रह जा रहें हैं ।
