पताही,पू च०:- मोतिहारी जिला के पताही प्रखंड क्षेत्र के बखड़ी गांव स्थित विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के आवास पर बुधवार को किसान सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आप सभी तक बिजली पहुंचा है और हर किसान की आय दोगुनी की, हर महिला को सम्मान दिया। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता के आम लोगों के लिए काम करता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बना। मौके पर सुनिल मणि तिवारी गोविंदगंज विधायक, बबलू गुप्ता विधान परिषद,मधुबन विधायक राणरंधीर सिंह राजेश तिवारी जिला अध्यक्ष, भगवान साह जिला उपाध्यक्ष, अजय साह मंडल उपाध्यक्ष, राकेश कुमार तिवारी, चुनचुन सिंह, सुनील कुमार सिंह जिला मंत्री साह मुखिया उपस्थित।
