ढाका विधानसभा के नवनिर्वाचित एनडीए गठबंधन के विधायक श्री पवन जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान ढाका विधानसभा के जनता को धन्यवाद ज्ञापन किया और विजय बनाने के लिए आभार प्रकट किया। जब श्री जायसवाल का काफिला ढाका विधानसभा में जैसे ही प्रवेश किया विभिन्न जगहों पर उनके समर्थकों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
