सीतामढ़ी : कोरोना को मात देने के लिए सीतामढ़ी जिला संकल्प को अब सिद्धि की ओर लेकर जाता दिख रहा है। 91 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ जिले में मात्र 252 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं संक्रमण की दर घट कर 2.74 रह गई है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह कोविड केयर के नोडल डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में समेकित प्रयासों का यह प्रतिफल है। जैसे ही कोरोना के लक्षण महसूस हों तो तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। टॉल फ्री नंबर 1800-345-6631 या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06226-250316 या जिला चिकित्सकीय परामर्श केंद्र के नंबर 06226-255106 या व्हाट्सअप नंबर 8544423038 पर सम्पर्क करें।