सहरसा कोसी नदी में नाव पलटने से मां बेटी की डूबकर हुई मौत तीन लापाता, 10 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बिहार के सहरसा जिले में शनिवार की दोपहर कोसी नदी में नाव पलट गई हादसे में मां बेटी की डूबकर मौत हो गई जबकि 3 लोग लापता हो गए वही नाव पर सवार 10 लोगों ने तैरकर जान बचाई घटना सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र की है मरने वाले की पहचान अनीता देवी (30) और उसकी बेटी काजल कुमारी (12) के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि महादेव मठ गांव से 15 लोग नाव पर सवार होकर मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे थे इसी दौरान कोसी नदी में नाव पलट गई तैरकर बाहर आए लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकर की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला पुलिस ने मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है !
