10वीं का रिजल्ट जारी, बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास पटना  । बिहार बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट जारी कर दिया हैं। कई दिन से आ रही इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए बिहार बोर्ड ने आज मंगलवार 26 मई को मैट्रिक के रिजल्ट घोषित किए। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले बिहार के 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करते ही बिहार ने इतिहास रच दिया। बिहार कोरोना काल में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एसएमएस भेजकर बिहार बोर्ड का रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को BSEB10 -space- ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिल जाएगा। पिछले हफ्ते से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कभी भी रिजल्ट आ सकता है। कॉपियों की चेकिंग पूरी होने के बाद टॉपर्स का वेरीफिकेशन किया गया। वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड द्वारा एक पैनल बनाया गया था, जिसमें विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट्स रखे गए थे।