पचपकरी ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय मल कोनिया स्थित क्वारेटीन सेंटर पर शनिवार को महिला डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार किया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों को वहां से निकाला महिला चिकित्सक डॉ सरवत परवेज ने बताया कि मल कोनिया सेंटर पर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वहां रह रहे प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने गई थी थर्मल स्क्रीनिंग कर रही थी तो कुछ लोगों ने उन्हें कोरोना की जांच करने और रिपोर्ट अभी बताने की जिद करने लगे
