सुगौली प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी इजाफा होने के कारण शनिवार को सुगौली में एक और नये क्वारेंटाइन सेंटर की स्थापना स्थानीय नंद उच्च विद्यालय में किया गया है। प्रखंड स्तरीय तीनों क्वारेंटाइन सेंटर में शनिवार के शाम चार बजे तक बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की कुल संख्या 231 हो गई है।