शिवहर-जिले की एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय विसाही स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर पर बच्चों के अभिभावको ने जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह से अनुरोध कर कहां है कि एक तरफ बंगलुरु एवं कोटा से आए छात्र छात्राओं को वैकल्पिक जांच व्यवस्था कर होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के आसनसोल मिदनापुर से आए 13 छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय विसाहीं स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। आसनसोल पश्चिमी मिदनापुर से लॉक डाउन के कारण फंसे बच्चों को जो शिवहर जिला के प्रवासी थे उन्हें बस से शिवहर लाया गया था जहां उन्हें जांच कर नवोदय विद्यालय में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाकर व्यवस्थित किया गया है। पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, अनुराधा ,सोनाली कुमारी, गौतम कुमार ,आनंद कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा कुमार, शिवम कुमार ,ओम कुमार ,मोहम्मद शहवान बच्चों के अभिभावकों द्वारा बताया गया है कि एक तरफ जिला प्रशासन बेंगलुरु कोटा से आए बच्चों को जांच कर होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है, इन बच्चों को भी होम क्वॉरेंटाइन में भेजने की अनुरोध किया गया है। इस बाबत नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल अरविंद कुमार ने बताया है कि विद्यालय की चेयरपर्सन जिला पदाधिकारी होते हैं उनके निर्देश पर विद्यालय में ही क्वॉरेंटाइन किया गया है, सफाई कर्मियों के द्वारा विशेष सफाई किया जा रहा है वही जिला से सैनिटाइजर आया था जो पूरे विद्यालय को सैनिटाइजर किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद कुमार ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास मिदनापुर रेड जोन में था इसलिए क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखा गया है, बच्चे के उज्जवल भविष्य की बात है तथा नवोदय विद्यालय के बच्चे की स्वस्थ रखना विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है