क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागने वाले प्रवासियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी दिनभर क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखकर रात में घर चले जाने वाले प्रवासियों के विरुद्ध एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर तैनात मजिस्ट्रेट नोडल पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहना है जिसकी ड्यूटी जिस शिफ्ट में है उसे हर हाल में पूरा करना होगा उक्त बातें पकडीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने मधुबन के प्रखंड स्तरीय क्वारन्टाई सेंटर के निरीक्षण के उपरांत कहीं