मोतिहारी जिले के प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों के आवासन के लिए बने क्वॉरेंटिन केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी मूलभूत सुविधाओं में कमी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने रविवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहीं प्रखंडों में बने क्वारन्टाई सेंटरों के वास्तविक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने एवं साफ-सफाई का ख्याल रखने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर स्तर से एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है कहा कि देश के विभिन्न इलाकों से आने वाले मजदूरों का निश्चित अवधि के लिए आवासन किया जाएगा उसके नियमित स्वास्थ्य जांच चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे इस मामले में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
