लॉकडाउन के बीच जब पुलिस की गाड़ी कहीं भी दिख रही है तो एक बिन बुलाए खतरे से ज्यादा कुछ नहीं लग रहा है लेकिन रविवार शाम को चांदमारी चौक से बीना हूटर बजाय नगर पुलिस की गाड़ी गुजरी तो सड़क पर खड़े इक्का-दुक्का लोग आश्चर्यचकित रह गए घर में जाने की नसीहत दिए बिना पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ रही थी। 7 वर्षीय शौर्य के घर जाना था उसे केक देकर हैप्पी बर्थडे जो कहना था पुलिस शौर्य के घर पहुंची तो दरवाजे पर उसके घर वाले स्वागत के लिए तैयार थे पुलिस के पहुंचते ही शौर्य दौड़ता हुआ उनके पास आया और कहा थैंक्यू अंकल इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
