शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *कृषि कार्यों को लॉक डाउन से मुक्त किया गया है---- डीएम* ----------------------------------- जिला शिवहर------फसल कटनी एवं दौनी का कार्य यथासंभव समय से पूरा किया जाए तथा इसके लिए अधिकाधिक मशीन रीपर कम बाइंडर, थ्रेसर आदि का उपयोग कर शीघ्र गेहूं कटनी का कार्य पूरा करें ,कृषि कार्यों के लिए लॉक डाउन से मुक्त किया गया है उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दिया है। जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसानों को कृषि कार्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने हेतु कई दिशा निर्देश जारी किया है, जिसका पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरे को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। डीएम ने बताया है कि हस्तचलित यंत्र तथा हंसुआ आदि उपयोग के समय दिन में कम से कम 3 बार उपकरण को साबुन पानी से अच्छी तरह धोखा संक्रमण रहित किया जा सकता है वहीं विशेष सफाई का ध्यान में रखते हुए गेहूं फसल कटनी करें,फसल कटनी एवं दौनी करते समय खेत में थ्रेंशिग फ्लोर पर एक दूसरे के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी रखते हुए कार्य करें तथा मुंह एवं नाक को मास्क से ढके। जिलाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि फसल काटने के उपरांत फसल अवशेष को जलाना नहीं है उसका उचित प्रबंध करें।
