बिहार के पश्चिम चम्पारण बेतिया से सत्येंद्र जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पश्चमी चम्पारण बेतिया के स्थानीय रिद्धि सीधी होटल के सभागार में किसान की समस्याओं से सम्बंधित एक बैठक संपन्न की गई। इसमें किसानों के 14 सूत्री मांगों से सम्बंधित मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं बिहार के माननीय मुख्य मंत्री जी को भेजने का निर्णय लिया गया है और मांगों के यथा शीघ्र पूरा नहीं होने पर किसानों द्वारा आंदोलन करने एवं माननीय न्यायालय के शरण में जाने को मजबूर होंगे। यह निर्णय लिया गया है कि किसानों को संगठित करने संयुक्त के लिए किसान जागरण अभियान चलाया जायेगा
