सोनो प्रखण्ड में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।कोरोना के बजह से आस्था का यह पर्व दो बर्षो तक फीका रहा। लोग अपने घरों पर ही भगवान भास्कर की पूजा किये थे। लेकिन इस बर्ष लोगो ने पूरी उत्साह के साथ छठ घाट पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद थी। सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती की गई। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिसे की कोई तरह की छठ पर्व में बधाई न नहीं आ पाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।