Transcript Unavailable.

Comments


कोरोना 2.0 संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा सहज रूप से उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कार्य संपादित कराए जा रहे हैं। पूरे जिले में मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एवं हाथ की धुलाई अभियान माइकिंग एवं उनके द्वारा स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। जिले में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, संबंधित शिकायत प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800 3456625 संचालित है एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं त्वरित गति से मिल सके इसके लिए एक और वैकल्पिक नंबर 85444 21426 जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जारी किया गया है। आम जनता पूर्व से कार्यरत नंबर 1800 345 66 25 के अलावे 85444 21426 पर संपर्क कर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
Download | Get Embed Code

May 3, 2021, 7:53 p.m. | Tags: autopub