जमुई जिले के सोनो प्रखंड से चंद्रदेव वर्णवाल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भारतीय जनता पार्टी सोनो मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर सोनो के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अध्य्क्षता में रविवार को किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड स्थित सभी पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।इस बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय सभी के सर्वसम्मति से लिया गया। जिला अध्यक्ष रजई सिंह ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को किसान मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।इस बैठक में मेघना चंद्रवंशी, भरत राय, पशुराम मंडल, रणजीत कुमार सिंह, उपेंद्र,तथा मुकेश सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।