Transcript Unavailable.

हिंसा

जन समस्या

प्रशासनिक

जन समस्या

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो एमएसएस मध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर टेली कॉलर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल वाराणसी ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम12 वीं पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।आवेदनकर्ता को हिंदी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए इतना ही नहीं आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 10,086 से 15,105 रूपए वेतन दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ इन्शुरन्स ,लाइफ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9079060722 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

हमारे शास्त्रों ने मांसाहार और शाकाहार पर बहुत सटीक बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि फल और सब्जियाँ रंगदार और खुशबूदार होती हैं,वो आपको मोहक लगती हैं जबकि मांस देखने में भद्दा और बदबूदार होता है। किसी फल के बगीचे में चले जायें तो मन खिल जाता है। एक दो फल तोड़कर खाने का मन करता है,वहीं किसी कत्लगाह में चले जाएँ तो अच्छा खासा स्वस्थ मन भी खराब हो जाए। फल या सब्ज़ी तोड़ने या काटने पर आपको कोई ग्लानि नहीं होती,उनकी पीड़ा,उनका रोना और चीखना आपको सुनाई या दिखाई नहीं देता वहीं किसी पशु की हत्या करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसलिए देखा जाए तो प्रकृति ने आपकी इंद्रियों को ऐसा बनाया है कि जिव्हा के अलावा बाकी सभी इन्द्रियाँ मांसाहार के ख़िलाफ़ हैं। इससे आपको समझना चाहिए कि प्रकृति आपको क्या इशारा कर रही है। इस इशारे को समझकर ही अपना भोजन चुनें। मैं शुद्ध शाकाहारी हूं और आप,...? खैर,....चुनाव आपका है।

#जीवन_एक_संघर्ष_की_पोटली इंसान का जीवन कठिनाइयों से भरा एक ऐसा रंगमंच है,जिसके लिए वह कई मौकों पर खुद को अकेला ही महसूस करता है। ऐसी स्थिति में धैर्य रखना चाहिए और सुअवसर की तलाश करते हुए मेहनत जारी रखनी चाहिए। इसका फायदा ये होता है कि इंसान पहले से मजबूत हो जाता है और खुद को प्रसन्नचित भी महसूस करने लगता है।।

मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर,नवजात की मौत के मामले में अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी खुटार।प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत के मामले में सीएससी प्रभारी ने मामले की जांच करते हुए अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए अस्पताल को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।थाना क्षेत्र के गांव रायपुर पटियात में रहने वाले शादाब ने अपनी पत्नी आफरीन को प्रसव के लिए खुटार गोला बायपास रोड पर स्थित आदर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।जहां डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई परिजनों ने हंगामा किया मामले की सूचना सीएमओ शाहजहांपुर को दी गई सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।अस्पताल बिना पंजीकरण चलाया जा रहा था और कोई भी महिला डॉक्टर व सर्जन मौके पर मौजूद नहीं मिले।शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा कि दो दिन के अंदर सीएससी खुटार पर अस्पताल संचालक अभिलेख प्रस्तुत करें और तब तक अस्पताल बंद रखने के निर्देश दिए सीएससी प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार के आदेश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आदर्श हॉस्पिटल में नोटिस चस्पा कर दिया।