भारत का #UPI हुआ ग्लोबल।। भारत ने श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी यूपीआई सर्विस सफलतापूर्वक शुरू की। इतना ही नहीं कल मंगलवार के दिन सयुक्त अरब अमीरात में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPI को शुरु कर दिया है वहां के लोग भी यूपीआई से लेनदेन कर सकेंगे।। #DigitalPayment #RuPay
*** सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव नितिन समेत लोग भाजपा में शामिल *** --- साल 2016 मे सपा छात्र सभा के पुवायां विधानसभा अध्यक्ष बनकर की थी राजनीति मे धमाकेदार इंट्री खुटार। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव नितिन मिश्रा समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा में शामिल होगा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंगलवार को पुवायां में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव नितिन मिश्रा समेत तीन दर्जन से अधिक सपा बसपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, विधायक चेतराम, एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष खुटार विजय शंकर अवस्थी आदि ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दे कि नितिन मिश्रा साल 2012 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे और इन्हें सपा छात्र सभा का पुवायां विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। उनकी निष्ठा को देखते हुए साल 2016 में यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष, 2021 में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव और 2022 में पीलीभीत जनपद का संगठन प्रभारी बनाया गया था। इनके सपा छोड़कर भाजपा में जाने से समाजवादी पार्टी को काफी नुकसान होगा। इस मौके पर कमल दीक्षित, हरिओम मिश्रा, सुरजन लाल, मुनीश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।।
*** कब्जा मुक्त कराई जाए ग्राम समाज की भूमि *** --- ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की मांग खुटार। ग्राम पंचायत दिलीपपुर के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर राशन की दुकान के निर्माण के लिए चयनित भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत दिलीपपुर के प्रधान धर्मेंद्र कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकान स्वीकृत हुई है। जिसके निर्माण के लिए हल्का लेखपाल ने गांव में खाली पड़ी आबादी की भूमि गाटा संख्या 130 रखवा 0.1660 की पैमाइश कर इसका प्रस्ताव बनाकर दिया था। जिस पर 22 जनवरी 2024 को निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया था। लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि इसके बाद दबंगों ने रात में उक्त सरकारी भूमि पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई। इसके बाद अगले दिन नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के साथ ही दबंग से अवैध रूप से खड़ी की गई दीवार को हटाने के लिए कहा था। लेकिन अभी तक ना तो दीवार हटाई गई है और ना ही सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया गया है। इतना ही नहीं तहसील प्रशासन की ओर से दबंग के खिलाफ अभी तक कार्रवाई भी नहीं की गई है। जिससे गांव में स्वीकृत सरकारी राशन की दुकान की गोदाम का निर्माण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी राशन की दुकान के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटवा कर दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने और राशन की दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी पुवायां और जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।। खुटार से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट
*** रात्रि प्रवास कर उपलब्धियां गिना रहे भाजपाई *** --- गांव चलो अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख और भाजपा मंडलाध्यक्ष ने गांवो मे किया प्रवास खुटार। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 4 फरवरी से गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेताओं को सेक्टर स्तर पर प्रभारी बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जनता को अवगत कराने का काम शुरू किया गया है। पार्टी के नेताओं को बूथ स्तर तक जाकर गांव में रात्रि प्रवास करने को कहा गया है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री खुटार ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष खुटार विजय शंकर अवस्थी सोनू 4 फरवरी से लेकर अब तक खुटार के मोहनपुर रुजहा खुर्द, रुजहा कला, रौतापुर, नवाजपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवो में जाकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और जनता से मिलकर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता चुके हैं। शुक्रवार को भी भाजपा नेताओ ने ग्राम पंचायत रौतापुर कलां में उन्होंने रात्रि प्रवास किया और ग्रामीणों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान उनके साथ हरिओम मिश्र, रितेश मिश्र, योगेश मिश्रा, प्रांशु मिश्रा, अजय बाजपेई, कमल दीक्षित, आलोक दीक्षित, धीरेंद्र मिश्र, मुनीश कुमार, मानू, करण कुमार, गोविंद कुमार, लेखराज, अरविंद वर्मा, विनोद वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।
नमस्कार दोस्तों आप सभी का शाहजहांपुर मोबाइल वाणी में हार्दिक स्वागत है,अभिनंदन है,ख़बर थाना क्षेत्र खुटार से है जहां विधायक निधि से विद्यालय में लगाया गया वाटर कूलर खुटार के क्षेत्रीय विधायक ने विधायक निधि से विद्यालय में वाटर कूलर लगवाया,जिसे देख बच्चों के चेहरे खिल उठे,एवं प्रधानाचार्य ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया,नगर के बण्डा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक चेतराम से विद्यालय परिसर में वाटर कूलर लगवाने का अनुरोध किया था,जिसे संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में वाटर कूलर लगवाया,जिसे देख बच्चों के चेहरे खिल उठे,विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था हो गई है,जिस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक चेतराम का आभार व्यक्त करते हुए कहा विधायक जी के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन सदैव आभारी रहेगा,विधायक जी के प्रयास से विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ो बच्चों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था हो गई है,इस मौके पर शिक्षक नितिन मिश्रा,अवधेश मिश्रा,रामसागर,सहित शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। खुटार से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट,खबर पर बने रहने हेतु धन्यवाद,अधिक जानकारी हेतु हमारे मोबाइल वाणी एप को डाउनलोड करना न भूलें,..
सामाजिक चर्चा
जन समस्या