Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला शाहजहांपुर से हमारे श्रोता, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि याकूबपुर गिहार बस्ती का रास्ता बना तालाब ग्रामीणों ने रास्ता बनाने की उठाई मांग। लोगों को आने जाने में हो रही है परेशानी
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला शाहजहांपुर से आर. एन शर्मा, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि मुख्य चौराहे जलालाबाद पर बना सामुदायिक शौचालय चौक नगर पालिका प्रशासन मौन है। लोगों को सौच करने जाने में परेशानी हो रही है।
Transcript Unavailable.
*** पानी निकास बंद करने से गांव मे जलभराव *** --- ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार खुटार। क्षेत्र के गांव प्रीतमपुर निवासी अनीस, सुरजीत, ओमवती, जमील, पिंटू, विनीत, राजेश्वरी, प्रमोद कुमार पंकज, रूपराम, विनोद यादव, रामबहादुर, रामबेटी आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र मे बताया कि पूरे गांव का घरेलू और और बरसात का पानी गांव के ग्राम समाज के तालाब में जाता था। जिस पर तालाब के पास स्थित खेत स्वामियों ने पानी निकास की जगह पर कब्जा कर लिया है। जिससे पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है और गांव में घरेलू और नालियों का पानी भरा हुआ है। उस पानी में गिरकर कई ग्रामीण घायल भी हो चुके है। छोटे छोटे बच्चों को गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाना पड़ता है। गांव में गंदे जलभराव से बीमारी पनपने की भी आशंका है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। मजबूर होकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।।
पुवायां शाहजहांपुर। बीते सप्ताह उपासना गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपने खाते में 36,283 रुपए नगद जमा किए थे। और रुपए जमा करने के कुछ ही समय पश्चात उसके फोन पर मैसेज आया कि आपके खाते से 36,283 हजार रुपए कट गए हैं। मैसेज पढ़कर उसके होश उड़ गए रुपए काटे जाने की सूचना तत्काल ही पीड़िता ने पुवायां पुलिस को दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने साइबर सेल की मदद से पीड़ित के फ्राड किए गए रुपए वापस करा दिए। रुपए पाकर पीड़ित उपासना ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद दिया। प्रभारी निरीक्षक पुवायां ने बताया कि साइबर ठगों से सावधान रहें। और किसी भी अनजान फोन काल पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें साथ ही किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर अपना बायोमैट्रिक डेटा भी न साझा करें।फ्राड ट्रांजेक्शन होने पर तत्काल ही सूचना पुलिस को दें।।
Transcript Unavailable.
ब्रेकिंग न्यूज खुटार के तिकुनिया चौराहे पर भरे बाजार युवक को मारी गोली,जिला अस्पताल में मौत ―――गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किया रेफर जिला अस्पताल में हुई मौत ―――गांव कुसुमा में रिश्तेदारी में आया था घायल युवक,घटना के बाद दहशत का माहौल,पुलिस फोर्स मौके पर तैनात यूपी के शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र खुटार से मोबाईल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट
सराय काइयां स्थित आबादी के बीच मे बने मिल में आने बाले बड़े बड़े वाहनों के कारण रोड़ पर जाम लगा रहता है। जिससे आये दिन लोग जाम में फंसकर समस्या का सामना करते है। मिल गेट पर मिल मालिक ने धर्मकांटा भी लगा रखा है जहां बड़े बड़े वाहन वजन कराने आते जब वाहन मुड़ता है तो सड़क के दोनों ओर लम्बी वाहनों की लाइने लग जाती है। जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती है। आज भी एक बाइक सवार वाहन की चपेट में आते आते बच गया। जाम की बजह से स्थानीय लोग काफी परेशान रहते है।
