Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जलालाबाद अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परनिर्माण दिवस मनाया गया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई नरेंद्र पाल सिंह अध्यापक जी ने विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा32 डिग्रियों से विभूषित, प्रकांड विद्वान, दूर दर्शी, विश्व रत्न एवं भारत रत्न, सिंबल ऑफ दा नॉलेज, दलितों के भगवान, नारी शक्ति के मुक्ति दाता, पिछड़ों के मसीहा थे और और अतुल सागर एडवोकेट ने पुष्पांजलि करते हुए कहा किआजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री, वेदों शास्त्रो के ज्ञाता, दुनिया में सर्व श्रेष्ठ उच्च शिक्षा पाने वाले, भारत में जल शक्ति का सही उपयोग करने की सलाह नेहरू जी को देने, दलितो, वंचितो, शोषितों, पिछड़ों, और नारियों को सम्मान , नौकरी, शासन प्रशासन में भागीदारी, विधान सभा, विधान परिषद लोक सभा, पहुंचाने वाले भारत जैसे विशाल देश का संविधान लिखकर पूरी दुनिया में भारत की एक अनोखी पहचान दिलाने वाले, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे जिनका निधन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुआ था एडवोकेट श्यामलाल सागर ने कहा कि परम पूज्य परम आदरणीय भगवान बुध की शिक्षाओं की पुनः ज्योति जलाने वाले महा मानव महा पुरुष महा ज्ञानी बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के महा परि निर्माण दिवस पर कोटि कोटि नमन करते हैं इस मौके पर उपस्थित एडवोकेट श्यामलाल सागर नरेंद्र पाल अध्यापक अतुल सागर एडवोकेट रामवीर कठेरिया एडवोकेट बहुजन समाज पार्टी नेता पातीराम गौतम उमेश कुमार आर्य डॉ विजय कुमार गौतम संतोष कुमार गौतम शिवम अमरजीत सागर आदि लोग मौजूद रहे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित होने के बाबजूद खुलेआम पराली जला रहे गन्ना किसान,.. मामला शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र खुटार की ग्राम पंचायत सौंफरी के ग्राम नगरा से है जहां खुलेआम पराली जला रहे हैं गन्ना किसान,....!!

थाना क्षेत्र खुटार में 17 दिसम्बर को श्री मेला धनुष यज्ञ का हवन पूजन ध्वजारोहण करके होगा शुभारंभ,यह सुप्रसिद्ध मेला 05 जनवरी 2024 तक लगा रहेगा,...!! Report by ApSingh Suryavanshi

मेढ़ काटने के विवाद में युवक को पीटा,चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज मिर्ज़ापुर। खेत की मेढ़ काटने पर आपत्ति करने पर ग्राम ढाई निवासी संतराम को गांव के पड़ोसी खेत स्वामी रामनिवास,राकेश,सचिन व कौशल ने लाठी डंडों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संतराम ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार सुबह उसके पड़ोसी खेत स्वामी खेत की मेढ़ काट रहे थे। मना करने पर उक्त रामनिवास आदि ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने चार लोगों के विरुद्ध फसल नुकसान और मारपीट की दर्ज करवाई रिपोर्ट मिर्ज़ापुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा दरोवस्त निवासी महेन्द्र सिंह की पत्नी शशि देवी ने मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरा पहाड़पुर निवासी राघवेंद्र,हरिकेश,धर्मेन्द्र व शैलेन्द्र के विरुद्ध गेंहू की फसल पशुओं से चरा देने,विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के रही है। पीड़िता शशि देवी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 बीघा कृषि भूमि मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरा पहाड़पुर में है। जिसमे गेंहूँ की फसल बोई हुई है। ब्रह्स्पतिवार को साँय करीब सात बजे वह अपनी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत मे तार की बाड़ लगा रही थी। तभी गांव के राघवेंद्र आदि ने फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए तार की बाड़ को खोलकर पशु घुसाकर गेंहूँ की फसल चरवाकर नष्ट करवा दी। उसके विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.