हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
एनटीपीसी परियोजना ने मनाया अपना स्थापना दिवस देश की बड़ी कंपनियों में शुमार विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने अपना 32वां स्थापना दिवस मनाया 13 फरवरी 1992 को एनटीपीसी परिवार में शामिल होने के बाद परियोजना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा देश में विद्युत उत्पादन करने में एनटीपीसी का योगदान काफी बड़ा है
बछरावां में लखनऊ प्रयागराज पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का गठन किया गया जिसमें ब्लाक प्रमुख विशाल को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख विशाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को तकनीकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसमें कि किसानों को उनकी मेहनत की कमाई का भरपूर लाभ मिल सके। हर हाल में सरकार के द्वारा किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी उर्फ राम जी, भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, भाजपा के जिला महामंत्री शरद सिंह सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन द्वारा निकाली गई असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड ३ पदों पर वेतनमान नियमनुसार कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इन पदों केलिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही इंग्लिश और हिंदी में टाइपिंग की जानकारी हो। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.freejobalert.com/upsssc-assistant-store-keeper-and-assistant-grade-iii-2024/1075818/पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 06 मार्च 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगे।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी कोई मज़ेदार कहानी है, तो रिकॉर्ड करें, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
रायबरेली, जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को पूर्वाहन 11:30 बजे विकासखंड डी ह की ग्राम पंचायत डीह मे राजस्व एवं विकास विभाग के विकासखंड/तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ चौपाल के माध्यम से जनसुनवाई/समस्या निस्तारण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
