दरभंगा की धरती में उपजे मछली , मखाना और पान का स्वाद तो देश - दुनिया के करोड़ों खाने वाले लोगों के दिलों पर राज करता है. जब हम यहाँ के सड़को पर घूम रहे थे तो लगभग सभी के मुँह में पान दबाएं देखा। तो भैया , हमें भी पान खाने की इच्छा हुई और हम जा पहुंचे एक पान की दूकान पर और ये जानना चाहा कि दरभंगा के लोगो के जीवन में पान कितना ज़रूरी है ? आप भी अगर जानना चाहते है तो सुने ये कार्यक्रम ....

ऊंचाहार रायबरेली । बी करगढ चौराहा सलोंन रोड के बगल गड्ढे में फांसी गर्भवती गाय को स्थानीय निवासी तथा मीडिया कर्मी की मदद से एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय वरनवाल को फोन द्वारा सूचना दी गई मौके पर पहुंचे डॉक्टर अजय कुमार वरनवाल की टीम ने गाय का इलाज किया गया और गड्ढे ,में फसी गाय को बाहर निकला गया एवं बच्चा पैदा करवाया गया।स्थानीय लोगों और उप मुख्य चिकित्सा पशु अधिकारी ऊंचाहार के सहयोग से जिला पंचायत के वाहन द्वारा कान्हा गौ साला पट्टी रहस्य कैथवल भेजा गया इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे फूलचंद जायसवाल पिंटू जयसवाल,संजय प्रजापति , सिंटू यादव, कई स्कूल के बच्चेआदि लोगों ने सहयोग किया गया।

रोहनिया ऊंचाहार । बुधवार के दिन भुवालपुर गांव में विद्युत विभाग द्वारा लगवाया गया ट्रांसफार्मर विकरगढ़ से भुवालपुर रोड पर सोमवार के दिन रोड के बगल में लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग के रोहनिया जेई और एसडीओ को दी गई विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर 100 के.वी का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया वहीं विभाग के इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी की लहर थी वही इस मौके पर अजय सिंह मेवालाल राम हर्ष नरेंद्र देवनाथ अर्जुन सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

रायबरेली 13 फरवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिसगवां मैदान,खीरो रायबरेली में 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में हरचंदपुर से 28, लालगंज 3, सरेनी 6, बछरावां 102, महाराजगंज 43,शिवगढ़ 82 ,न0 प0 बछरावां 4, न0प0 महाराजगंज 1 और न0 प0 शिवगढ़ से 6 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बध गए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य वैवाहिक कार्यक्रमो में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है उनके पुत्र और पुत्रियों का गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि इसमें विधवा और तलाकशुदा जोड़ों को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हन को पैंतीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने खराब सड़कों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण के दिए निर्देश, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि शहर की प्रमुख 10 सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा जिसके लिए लगभग 3 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें डिग्री कॉलेज चौराहे से लेकर जेल गार्डन रोड व जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क के अलावा पुलिस लाइन चौराहे से पुलिस लाइन गेट तक जाने वाली सड़क शामिल है