सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.

रायबरेली जिला अधिकारी से ग्रामीणों ने की शिकायत उत्तर प्रदेश रेलवे द्वारा ऊँचाहार के पास ग्राम अरखा मे बने अधूरे अन्डर ग्राउंड पुल को पूर्ण कराने अथवा जब तक पुल का निर्माण पूर्ण नही हो जाता है तब तक चक रेल लगा करके यातायात बहाल करे रायबरेली जनपद के ऊँचाहार व परियावाँ रेलवे स्टेशन के मध्य अरखा रजबहा नहर OHE पोल संख्या 68/1-2 कैनाल क्रासिंग पर अन्डरग्राउंड पुल का निर्माण अधूरा छोड़े हुए 5 वर्ष हो गए है और उस रास्ते पर लगे चकरेल को भी निकाल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने का बाधित यही एक मात्र रास्ता होने के कारण सभी क्षेत्रवासियो को बहुत कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से सभी ग्रावासियों ने ओगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वही ग्रामीणों का कहना है की अन्डरग्राउंड पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराए तथा जब तक अन्डरग्राउंड पुल का निर्माण पूर्ण नही हो जाता है तब तक आने जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में चक रेल लगाकर रास्ता खोल दिया जाए।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

रायबरेली जिले में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई करीब 4944 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी सीसी कैमरे से निगरानी की गई सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेंट्रो का निरीक्षण करते रहे इस दौरान सभी केदो पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कस्बे में स्थित रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने से करीब 1 साल से स्कूली छात्र समेत आसपास के लोग रेलवे लाइन पार करके आते जाते हैं कस्बे वासियों ने कई बार अधिकारियों से अंडरपास बनवाने की गुहार लगाई लेकिन अभी तक लोगों की उम्मीदें नहीं पूरी हो सकी है किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बरसाना गांव के रहने वाले रामगोपाल सिंह प्रगतिशील किसान तकनीकी खेती की रहा अपनी है रासायनिक खाद्य कीटनाशक को छोड़ जैविक खाद का प्रयोग शुरू किया इस समय काला गेहूं बोका धाम समेत कई नई प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। बाजार में मांग अधिक होंने के कारण मुनाफा भी खूब हो रहा है ।इसे देखते हुए आसपास के किसानों ने भी तकनीकी खेती शुरू कर दी है।

रायबरेली वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे यहां उन्होंने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। और अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा किया।

रायबरेली:आज आधारशिला कॉलेज आफ प्रोफेशनल कोर्सेज के अध्यक्ष डॉ. तहसीलदार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर यह जानकारी दी कि 15 फरवरी को आधारशिला कॉलेज आफ प्रोफेशनल कोर्सेज और राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की संयुक्त तत्वधान में मिशन शक्ति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसमें महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए श्रीमती डॉ अमिता खुबेले जी, पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ महादेव सिंह जी, शिक्षा के क्षेत्र में कन्हैयालाल और साहित्य के क्षेत्र में डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह जी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सुरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक को सम्मानित किया जाएगा। उस समय उनके साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मोहम्मद अनीश, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश मो माजिद, एवं आधारशिला संस्थान के ओ.एस.डी. गिरजा शंकर सिंह व अर्पण श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रायबरेली।लोकसभा चुनावों की तैयारी की दृष्टि से वृहत स्तर पर मतदाताओं से संपर्क हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान जारी है।इस अभियान के तहत भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर पर रात्रि प्रवास कर जनता से सीधा संवाद कर संपर्क स्थापित कर रही है। गांव चलो अभियान के तहत निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बेहटा कलां, अनूप पाण्डेय ने मलपुरा, मण्डल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कृष्णानगर, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने पूरे बाबा, कैलाश बाजपेई ने अलीनगर, सुशील शुक्ला ने पानदरीबा, राजेश कुमार निर्मल ने दतौली, रवीन्द्र सोनी ने चिकमंडी एवं शिव प्रकाश पाण्डेय,उदय नारायण बाजपेई, सचिन रस्तोगी, नागेन्द्र सिंह, यतीन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम् मिश्रा, अर्पित बाजपेई, राणा प्रताप गुप्ता, अनुरूद्व त्रिपाठी, नीरज पांडे, आलोक बाजपेई, कौशलेंद्र प्रताप, दिवाकर सिंह, विवेक अवस्थी, जयशंकर वर्मा, सभासद आलोक तिवारी, महेश स्वर्णकार आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा दिये गये बूथों पर प्रवास के दौरान चौपाल लगाकर जनता के साथ संवाद किया।