रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज कार्यालय में संत रविदास सभागार में रामचरितमानस के पाठ के उपरांत हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल का मार्गदर्शन उपस्थित समूह को प्राप्त हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल ने अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उपस्थित अधिकारियों से परिचय कराया इस कार्यक्रम आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्वयंसेवक एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे उपस्थित लायक समग्र ग्राम प्रांत प्रमुख राज किशोर  प्रांत समरसता प्रमुख प्रांत के सह कार्यवाहक संजय पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी सुनील बौद्धिक प्रमुख श्रीमती किरण सिंह भाजपा नेत्री,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम मिश्रा सहित विचार परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

पात्र व्यक्तियों को मिले योजनाओं का लाभ- प्रतिभा शुक्ला रायबरेली। प्रभारी (राज्य) मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अब तक हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की प्रगति जानी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आवारा पशुओं का उचित प्रबंध कराया जाए। गो आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाए और गोवंशों को उसी में रखा जाए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों को समय से पेंशन का लाभ मिले। विद्युत विभाग को निर्देश दिया की लोगों का बिना वजह कनेक्शन ना काटा जाए। कार्रवाई करते समय जांच पड़ताल अवश्य कर ली जाए। जल विभाग को निर्देश दिया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्दी पूरा किया जाए जिससे कि आवागमन में असुविधा ना हो। नगर विकास के संबंध में ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि जल निकासी का उचित प्रबंधन किया जाए। घरों का कूड़ा इधर-उधर ना फेंका जाए उनका सही प्रकार से निस्तारण किया जाए। हर ग्राम पंचायत में कूड़ा घर बनाया जाए।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनजंय प्रताप सिंह, लेखाकार हिमाँशु सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व खुशबू भारती आदि उपस्थित रही।

आईएमए की तरफ से 17 फरवरी को रीमाकान 2024 का आयोजन किया जाएगा इसी के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान जिले के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया की देश में जिस तरह से हार्ट अटैक से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है वह चिंता की बात है लेकिन नियमित दिनचर्या और उचित खान पान से काफी हद तक काबू पाया जा सकता है,कार्डियोलॉजिस्ट अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया की सभी लोगों को प्रतिदिन लगभग 40 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए खानपान में मोटे अनाज का सेवन करें और जंक फ़ूड से दूरी बनाएं जिससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में लगभग 30% से अधिक कमी लाई जा सकती है ।

रायबरेली की जिला जेल में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देने वाले सभी कैदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली हूं जिसमें सिलाई सीखने वाले कंप्यूटर व एलइडी रिपेयरिंग सिखाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिया उन्होंने सभी कैदियों से जेल से बाहर निकालने के बाद इस प्रशिक्षण से प्राप्त अच्छे जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया

भारतीय किसान यूनियन ने पदाधिकारी का मनोनीत भारतीय किसान यूनियन ने अपने खाली रिक्त पदों पर कई पदाधिकारी को मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष है इनाम सिंह ने बताया कि महाराजगंज तहसील के दिलीप कुमार चौधरी जो की असली गांव में रहते हैं उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर हसीन किया गया जिला अध्यक्ष के पद पर संतोष कुमार को मनोनीत किया गया है जिला प्रभारी आशीष चौधरी को बनाया गया है विधानसभा क्षेत्र व्यापारी पर जाकिर हुसैन का मनोज किया गया इस अवसर पर बबलू कुमार विजय धीमा मनोज कुमार ने बधाई दी है

रायबरेली के सद्दाम स्थित मालिक बहुत चौबारा में ब्लॉक कार्यालय में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव में बलराम को एक बार फिर से ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया है बलराम यादव को दूसरी बार अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह ने रखा था सफाई कर्मियों के पूरे समूह ने जिला अध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर सहमति जक्त की और बलराम जी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया इस समारोह में बहुत सारे लोग एकत्रित रहे

रायबरेली में जगतपुर स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग का पाठ किया इस सत्संग का अध्यक्षता करते हुए विजय बहादुर जी ने बताया कि पसंद पंचमी का त्योहार अभी-अभी गुजारा है सच्ची भक्ति करने वाले सभी लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिलता है उन्होंने बसंत पंचमी की सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी उन्होंने कहा जो सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं भगवान उनकी मदद करते हैं और जो दूसरे का भला करता है उसका प्रभु भी भला करते हैं

हवेली जनपद में पुलिस भारती की ओर से सीधी पदों पर होने वाली आगामी बहुत बड़ी परीक्षा की 17 18 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है या परीक्षा तो फलियां में कराई जाएगी कड़ी सुरक्षा के बीच सारी तैयारियां पूरी की जा रही है जिले की लगभग 33 की परीक्षा केदो में अभ्यर्थी शामिल होंगे कंट्रोल में नोडल के साथ ही अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी दोनों फलियां में लगा दी गई है अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है

सलोंन रायबरेली। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी द्वारा मंडल अध्यक्ष सलोंन श्याम सुंदर तिवारी को पुनः मनोनीत किया गया पार्टी हित में कार्यों को देखते हुए श्याम सुंदर तिवारी को मंडल अध्यक्ष पुनः बनाया गया साथ ही उमाशंकर पांडे और हरिप्रसाद पांडे को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया एक बार फिर से श्याम सुंदर तिवारी पर विश्वास करते हुए पार्टी ने जिम्मेदारी दी गई है।