रायबरेली में शहर की सीमा विस्तार को मंजूरी मिल गई है लगभग 15 गांव की आबादी को जल्दी शहर की जैसी सुविधाएं मिलेंगी पिछले काफी समय से यह ग्यास लगाया जा रहे थे की सीमा का विस्तार किया जाएगा सुपर मार्केट में स्थित नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर अधिकारी स्वर्ण सिंह की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक शाम को प्रारंभ है इस बैठक में रायबरेली शहर की सीमा को बढ़ाने के लिए सभी सभासदों से राय मांग की सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से सीमा के विस्तार को मंजूरी दे दी है अभी रायबरेली नगर क्षेत्र में 34 वार्ड हैं लगभग 15 गांव नगर क्षेत्र में और जोड़े जाएंगे

महाराजगंज क्षेत्र के महर्षि बाबा ओरीदास मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, गुरुवार को क्षेत्र के मोन गांव स्थित महर्षि बाबा ओरीदास का मंदिर श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां तहसील क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। बसंत पंचमी में लगने वाले तीन दिवसीय मेले में मेला देखने वालों की भीड़ उमड पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा ओरीदास मंदिर पर पहुंचकर हवन पूजन के साथ बाबा का दर्शन किया साथ ही साथ मेले में जमकर खरीदारी भी की गई।

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन स्थित सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक मंत्री ने प्रदेश सरकार के द्वारा जनता की भलाई के लिए कराए जा रहे हैं कामों व उनको मिलने वाली सुविधाओं व लाभ के बारे में बारीकी से जानकारी दी इसके साथ ही शहर की सड़कों के दिन खराब स्थिति को लेकर उन्होंने चिंता भी जताई पीडब्ल्यूडी ऑफिस में दिनदहाड़े घुसकर ठेकेदार से हुई मारपीट के मामले को लेकर भी मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा शहर की खराब सड़कों का मामला उनके संज्ञान में है जल्द से जल्द सड़कों को सही कराया जाएगा

महाराजगंज विकासखंड परिसर में एक कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विधानसभा बछरावां की महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी मुकेश शर्मा ने ब्लॉक परिसर महाराजगंज में बछरावां, शिवगढ़ एवं महाराजगंज की बैंक सखी, समूह सखी एवं स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया गया। एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण पर बेहद ही जोर दे रही है। क्योंकि हमारे देश की जब महिलाएं मजबूत होगी, तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। तीनों विकासखंड क्षेत्र में समूह सखी सहित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तहत विधानसभा में जितनी भी महिलाएं बैंक सखी, समूह सखी, एवं स्वास्थ्य सखी के पदों पर रहकर कार्य कर रही है, उनको सम्मानित किया गया।

बछरावां में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। तथा विद्यालय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हृदय नारायण दीक्षित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राजू बाबू पूर्व आईपीएस, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, अवधेश प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, डॉक्टर ओमप्रकाश, रामनरेश, सौर्य मंडल शुक्ला, प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव व नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी मौजूद रहे। जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में सभी बच्चों तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सुनिए एक मज़ेदार गीत, जिसकी मदद से आप खेल-खेल में ही अपने बच्चों को हिंदी की गिनती और स्वच्छता-संबंधी अच्छी आदतें सिखाएं सकते है... वो भी गाकर!

आज की कड़ी में हम सुनेंगे सोशल मीडिया से संबंधित जोखिमों के बारे में ऑनलाइन पैसों का लेन देन और अपनी वीडियो डालना कितना सुरक्षित है।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.