फोटो कैप्शन: भाजपा नेता अजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते महाराजगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ................................................. रायबरेली | महाराजगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने आज रायबरेली में 2014 में भाजपा के रायबरेली लोकसभा के प्रत्याशी रहे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल से भेंट की तथा उनके द्वारा उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग में काफी समय से लंबित उक्त महाराजगंज नगर पंचायत विस्तार के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्यों हेतु विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर जल्द से जल्द धन जारी करने के संबंध में बातचीत की तथा एक ज्ञापन सौंपा। उक्त विकास कार्यों में प्रमुख रूप से भगवान शिव जी का सौ वर्ष पुराना तथा साढ़े चार बीघा छेत्र में फैला हुआ ऐतिहासिक दानेश्वर मंदिर जहां प्रतिवर्ष हजारों लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, के जीर्णोद्धार तथा वहां पर बारात घर तथा धर्मशाला, के निर्माण के संबंध में है, तथा अन्य दो कार्य इस क्षेत्र में जल निकासी तथा पेयजल को लेकर है । श्री प्रभात साहू ने भाजपा नेता अजय अग्रवाल से कहां कि इन सभी तीनों कार्य हेतु कुल 6 करोड़ रुपए का एस्टीमेट गया है जो कि कम से कम है। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने उक्त पूरे मसले को ध्यानपूर्वक सुनकर कहा कि वह प्राचीन दानेश्वर मंदिर के जीर्णोधार तथा वहां पर धर्मशाला तथा बारात घर बनना बहुत जरूरी है जिससे कि हजारों लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा तथा यह एक महान पुण्य का कार्य है । साथ ही साथ महाराजगंज नगर विस्तार क्षेत्र की पेयजल तथा जल निकासी समस्याओं के निराकरण भी बहुत जरूरी क्योंकि महाराजगंज नगर पंचायत की सीमाओं का विस्तार तो काफी वर्ष पहले हो गया है परंतु वहां पर पेयजल तथा जल निकासी के सम्बंध में कुछ नहीं किया गया है अतः वह महाराजगंज नगर पंचायत विस्तार के इस लंबित प्रकरण में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से बातचीत कर जल्द से जल्द धन उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। श्रोताओं की क्या राय है, चलिए सुनते हैं। इस बारे में बचपन मनाओ... सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

आज की कड़ी में हम सुनेंगे सोशल मीडिया से फ़ोटो चोरी होने से सम्बंधित जोखिमों के बारे में जानकारी।

CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसान को MSP देने में सरकार पर ₹21,000 करोड़ का अतिरिक्त भार आता, जो कुल बजट का मात्र 0.4% है। जिस देश में ₹14 लाख करोड़ के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों, ₹1.8 लाख करोड़ कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? आप इस पर क्या सोचते है ? इस मसले को सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

टंकियो का निर्माण कर है अधूरा ग्रामीणों को पानी की हो रही है दिक्कत जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई जा रही है पानी की टंकियां जिसके कार्य नहीं हो रहे पूरे ऊंचाहार विकासखंड के भपौरा,चडर ई मतरौली,सवैया धनी आदि गांव में बनाई जा रही पानी की टंकियां जहां सिर्फ बाउंड्री वाल एवं बोरिंग तक ही सीमित रह गया है कार्य मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एसएन तिवारी पंकज

श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की निकाली गई शोभायात्रा हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब डलमऊ के संकट मोचन में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन भी लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ एवं काफी लोग मौजूद रहे मोबाइल वाणी की रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज

जगतपुर विकासखंड में संचालित हो रहे हैं कई नामचीन शिक्षण संस्थान जो कर रहे हैं आरटीई के बच्चों के अधिकारों का हनन कई शिक्षण संस्थानों के द्वारा किया जा रहा कागजी खेल तो कई संस्थाओं ने अपने बचने का निकला तरीका वही खंड शिक्षा अधिकारी जगतपुर को नहीं दिख रही है प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की खामियां या फिर खंड शिक्षा अधिकारी भी संस्थानो के मैनेजमेंट के आगे है नतमस्तक मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एसएन तिवारी पंकज

रायबरेली सीमा पर स्थित चुरुवा टोल प्लाजा पर फतेहपुर जाते समय सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ पुलिस भर्ती लीक मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार संबोधित ज्ञापन देकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। स्वागत के इस मौके पर बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, बृजेंद्र चौधरी, जिला सचिव हरीश चौरसिया, प्रमोद चौधरी, शकील मंसूरी, राजू यादव, विजय यादव, बाबूजी, देशराज प्रधान, देवता दीन, शैलेंद्र यादव पूर्व प्रधान, मनोज चौधरी, आशीष पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।