भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। CTA: अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
विकासखंड बछरावां अंतर्गत रामगढ़ में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 197 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के आए हुए प्रतिनिधियों ने 91 युवाओं को अपनी अपनी कंपनियों के लिए चयनित किया। गुरुवार की सुबह से ही विकासखंड कार्यालय प्रांगण में काफी चहल पहल रही। यहां रोजगार मेले का आयोजन किया गया ।इसमें आए हुए युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र के बहादुर नगर से आए हुए अवधेश कुमार का कहना है कि उनका यदि चयन हो गया तो निश्चित रूप से उनके परिवार में खुशहाली आ जाएगी। वही राजाराम मेहरबान खेड़ा के रहने वाले हैं ,मेले में काफी उत्साहित नजर आए इस मौके पर जिला सर्किल मैनेजर धर्मेंद्र मिश्रा, जिला प्रोग्राम मैनेजर दिनेश पाल तथा रामेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज कस्बा स्थित महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महाराजगंज में वर्तमान समय शास्त्र 2023 24 के अध्ययन पर कर रहे कक्षा 12 के पांच छात्रों ने आईआईटी, m a i n s उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर महाराजगंज क्षेत्र एवं जनपद रायबरेली में महावीर स्टडी स्टेट कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता हेतु विद्यालय परिवार अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा है। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेई एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जन-जन तक समर्थन जताने के लिए रायबरेली सहित पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएगी। लोकसभा रायबरेली क्षेत्र में चलने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान की तैयारी को लेकर आज गुरुवार को भाजपा मंडल बछरावां की कार्यशाला नगर पंचायत सभागार में मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंडल कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए रायबरेली लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार एवं अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ ही अबकी बार रायबरेली भी पार का संकल्प लेकर रायबरेली लोकसभा में भी कमल खिलाना है।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज विकासखंड की राघवपुर ग्राम सभा निवासी रमेश कुमार बाजपेई के पुत्र रुद्र नारायण बाजपेई को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से दीक्षांत समारोह 2023 के दौरान कला स्नातक की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर रुद्र नारायण बाजपेई के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है ।इस खुशी के मौके पर रुद्र नारायण बाजपेई के पिता रमेश कुमार बाजपेई का कहना है, कि एक पिता के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। कि उसके बच्चे को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक विशेष विभाग की उपाधि से सम्मानित किया जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों एवं गुरुजनों का आशीर्वाद है। कि आज मेरा बेटा इस लायक बन पाया। वही इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की है।
बछरावां क्षेत्र के अंदर कई विद्यालयों में आज हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम के साथ छात्रों ने परीक्षा दी। 22 फरवरी गुरुवार को प्रथम पाली में परीक्षाएं कक्षा 10 के छात्रों ने दी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। सरकार की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी विद्यालयों में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न हो रही है। प्रथम पाली में कक्षा 10 के छात्रों ने हिंदी के पेपर दिया तथा द्वितीय पाली में कक्षा 12 के छात्रों ने भी हिंदी का ही पेपर की परीक्षा दी।
रोहनिया ऊंचाहार। प्राथमिक विद्यालय लालचंदपुर इकछनिहा में तैनात एक मास्टर ने विद्यालय में स्टाप न होने पर और अन्य खामियां के पकड़े जाने के डर से लंबा चौड़ा भाषण दे डाला। दरअसल काफी दिनों से लालचंदपुर इकछनिहा प्राथमिक विद्यालय में लोगों द्वारा सूचना मिल रही थी की विद्यालय में स्टाप रहते हैं , गायब पड़ताल करने गुरुवार के दिन मीडिया की टीम को दिया लम्बा भाषण आईये सुनते हैं,
