केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची जहां उन्होंने सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं मौके पर मौजूद नज़र आई। आपको बताते चले कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिषदेपुर पहुंची जहां उन्होंने सहकारिता सम्मेलन में भाग लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने 100 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार गरीब मजदूर और नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले किसी की तबीयत खराब होती थी तो लखनऊ या फिर दिल्ली ले जाना पड़ता था। अब रायबरेली में एम्स पूरी तरह तैयार है मरीजों को अच्छा उपचार मिला रहा है।स्मृति इरानी ने इस दौरान अपने लोकसभा के सभी लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का भी ऐलान किया है।
रायबरेली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का रायबरेली आगमन हुआ। एम्स रायबरेली में स्वास्थ्य मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा रायबरेली एम्स का वर्चुअल लोकार्पण होना है,जिसकी रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के पांच एम्स का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण कराया जायेगा जिसमें रायबरेली में 100-100 बेड के ब्लॉक बनाये जायेंगे। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारियो की समीक्षा बैठक की। रायबरेली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल आज रायबरेली एम्स पहुँचे। रायबरेली पहुँच कर उन्होंने 25 फरवरी को एम्स को राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी राजकोट से वर्चुअल तरीके से एम्स रायबरेली को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एम्स के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने एम्स रायबरेली के ऑडिटोरियम हाल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो बघेल ने बताया कि 2009 में 900 करोड़ से रायबरेली एम्स को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। इसका ज्यादातर विकास 2014 से 24 के बीच हुआ है। रायबरेली एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें है और कई मेडिकल विभाग चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस दिन एम्स में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के कैंप भी लगाए जाएंगे। जिनमे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिसमे वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लाभपरक योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विधायक सलोन अशोक कोरी, अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि,जिलाधिकारी हर्षिता माधुर,मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव,एसपी अभिषेक अग्रवाल,एडीएम प्रशासन, सीएमओ एवम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज स्थित महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अपनी मातृभाषा हिंदी के सम्मान में हिंदी की विभाग अध्यक्ष नीरू वाजपेई की देखरेख में कक्षा 11 के बच्चे तथा कक्षा 9 के बच्चों के द्वारा अपने उद्गार पेंटिंग स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि 17 नवंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। प्रधानाचार्य ने कहा की मातृभाषा के संबंध होने से देश की सभी भाषाएं समृद्ध होगी तभी देश भी समृद्ध होगा।
बछरावां रायबरेली उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं दिनांक 22 फरवरी से हाई स्कूल की प्रथम पाली में वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बछरावां क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर परीक्षा केंद्र में बने केंद्र प्रभारी ने सारी व्यवस्थाएं बुधवार शाम को पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार सुबह की प्रथम पार्टी में कक्षा 10 के छात्रों के द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया जाएगा। तथा द्वितीय पाली में कक्षा 12 के छात्रों के द्वारा परीक्षा दी जाएगी।परीक्षार्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र लेकर एक दिन पहले ही रूम नंबर, सीट नंबर देखने के लिए पूरा दिन परीक्षा केंद्र पर आते जाते हुए नजर आए।
रायबरेली में बेमौसम बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल हुई खराब अन्नदाता के भूखें मरने की नौबत मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के टूक गांव का है जहां बेमौसम बारिश से किसानों की सैकड़ो बीघे गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई जिससे अन्नदाता के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में बालियां निकल आई लेकिन बेमौसम बारिश ने उनके मेहनत पर पानी फेर दिया किसने की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द उनके नुकसान का आकलन करके उनको मुआवजा दिलवाई जाए ।
नसीराबाद रायबरेली, छतोह क्षेत्र के पूरे चुनौता मजरे महमदपुर नमक सार मे नवीन परती की भूमि पर राजस्व विभाग ने रोक लगा रखी है। इसके बाद भी निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर इस मौके पर पहुंचे लेखपाल ने गांव के मोहम्मद हकीम को काम बंद करने को कहा। लेखपाल ने बताया कि तीन बार वैधानिक नोटिस के बाद भी सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण हो रहा है। सलमान उप जिलाधिकारी आशुतोष राय ने बताया की जांच की कार्रवाई की जा रही है।
सलोन रायबरेली, भूमि धरी जमीन पर दीवाल खड़ी करने का विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर उत्पादन किया। निर्माण दिन दीवाल को गिरा कर महिला और उसके बेटों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रता सो गांव निवासी प्रदीप कुमार के घर पर देर शाम दबंगों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के मुताबिक दीवार गिरने से लगभग ₹300000 का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच चल रही है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने आज रायबरेली में अमेठी लोकसभा के लोगों से बड़ा वायदा किया है। उन्होंने अपने लोकसभा के एक एक लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का वायदा किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीणों को रोज़ी रोटी से जोड़ने के लिए सौ करोड़ रुपये की लागत से सहकारी डेयरी खुलवाने का भी वायदा किया है। दरअसल स्मृति इरानी यहाँ अमेठी लोकसभा में आने वाली सलोन विधानसभा के परशदेपुर में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंची थी। यहाँ जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने जिले में सहकारिता के बढ़ते हुए की जानकारी दी है ।
चतरा को झारखण्ड या छोटा नागपुर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। 1857 के विद्रोह के दौरान छोटानागपुर में विद्रोहियों और ब्रिटिशों के बीच लड़ा जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई ‘चतरा की लड़ाई’ थी। चतरा झारखंड राज्य की राजधानी से रांची जिले से करीब 124 किलोमीटर दूर है। चतरा में आप सड़क माध्यम के द्वारा पहुंच सकते है। और क्या क्या घूमने लायक है चतरा ज़िले में , ये जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी को थाना क्षेत्र के ही एक युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया जहां किशोरी की मां के द्वारा थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिक किशोरी तथा युवक को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
