बछरावां अंतर्गत कंजेश्वर धाम में 25 फरवरी को विराट कवि सम्मेलन आयोजन होने का कार्यक्रम रखा गया है। जो की प्रातः 11:00 बजे से विकास खंड क्षेत्र के पस्तोर ग्राम सभा में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर कंजेश्वर धाम में स्वामी विचित्र आनंद जी महाराज के नेतृत्व में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में कुशल संचालन कवि नीरज पांडे के द्वारा किया जाएगा। कवि सम्मेलन में प्रदेश भर से आए हुए कवियों का कविता पाठ कर विशेष आकर्षण बिखेरेगे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था का जिम्मा राजेंद्र वर्मा को सौंपा गया है

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में उक्त परीक्षा के पेपर लीक मामले में हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल राजपूत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोबारा परीक्षा कराई जाने की अपील की है। सपा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में परीक्षा में बैठे अभ्यार्थियों व उनके परिवार के दर्द को मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। विधायक ने पत्र में लिखा है ग्रामीण क्षेत्र में मध्यम वर्गीय परिवारों में अपने बच्चों को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनता देखना एक बड़े सपने जैसा होता है। जिससे परिवार के लोग अपने बच्चों को कड़ी मेहनत व पैसा लगाकर हजारों लाखों रुपए बहन कर परीक्षा तक पहुंचाते हैं। इस पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा संबंधित असामाजिक तत्वों का पर्दाफाश करके उनके विरुद्ध कठोरता कार्यवाही करने की कृपा करें तथा छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुनः परीक्षा कराई जाने हेतु निवेदन करता हूं।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के राजभाषा विभाग के मार्गदर्शन में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कर्मचारियों के मध्य राजभाषा के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से दिनांक 20.02.2024 को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका के महाप्रबंधक श्री प्रशान्त कुमार मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में आरेडिका के कवियों के साथ-साथ अन्य शहरों से आए प्रसिद्ध कविजन पंकज प्रसून, मुकुल महान, फरमूद इलाहाबादी, शिखा श्रीवास्तव, आसिफ उस्मानी आदि ने अपने कविता पाठ से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कड़ी में दूसरी ओर स्काउट एवं गाइड के सदस्यों के समूह नृत्य तथा शिवानी मालवीय के लावणी नृत्य से दर्शकों का मन झूम उठा। इसी के साथ ओमप्रकाश मौर्या की कविता रायबरेली की पावन धरती और विवेकानन्द व्यास की कविता बेटी पढाओं ने भी खूब तालियां बटोरी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कवियों का बढ़-चढ़ कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. सत्यव्रत, राजभाषा अधिकारी श्री राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महाप्रबंधक महोदय ने पुरस्कृत भी किया । आर. एन. तिवारी मुख्य जन संपर्क अधिकारी आरेडिका रायबरेली

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई फार्मासिस्ट आयुर्वेद के 1002 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए रखा गया है।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.freejobalert.com/upsssc-pharmacist-ayurveda-2024/1075332/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03-03-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।