रायबरेली 2014 में भाजपा से रायबरेली लोकसभा चुनाव लड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने आज हनुमंतपुरम, त्रिपुला स्थित अपने आवास का हवन पूजन कर गृह प्रवेश किया l इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि वह अब रायबरेली के स्थाई निवासी हो गए हैं और उन्होंने प्रण किया है कि वह रायबरेली के चहुमुखी विकास के लिए अपना शेष जीवन न्योछावर कर देंगे | अजय अग्रवाल ने कहा कि रायबरेली की जनता ने उन्हें बहुत स्नेह एवं सम्मान दिया है तथा वह उनके ऋणी है | अजय अग्रवाल ने आगे कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत वकालत की है और ईश्वर की कृपा से उनके पास किसी चीज़ की कमी नहीं है और अब उनकी इच्छा केवल और केवल रायबरेली को विकास के शिखर पर पहुंचाना है और यहां के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर आत्मसमान तथा आत्मविश्वास की झलक एवं खुशी और मुस्कान देखना ही उनके जीवन का आखिरी मकसद है | अजय अग्रवाल ने आगे कहा कि जैसा वह पूर्व में कह चुके हैं कि रायबरेली का विकास वह नोएडा की तर्ज पर कराने के लिए निरंतर प्रयासरत करेंगे और रायबरेली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत ही विकसित क्षेत्र के रूप में जाना जाएगा | गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भाजपा की जिले की सभी नामची हस्तियां जिनमे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह तेजगांव, पूर्व विधायक राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ऊंचाहार व महाराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि केके जायसवाल व प्रभात साहू, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिला महामंत्री शरद सिंह, अनुभव कक्कड़ अन्य अनेक पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी पंकज मुरारका, राजकुमार गुप्ता, सी. एम. सिंह, हरिशंकर मौर्या आदि आदि तथा अन्य हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की |
लालगंज रायबरेली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ आज मुंशीगंज स्थित एम्स अस्पताल में आ रहे हैं जिसमें उनकी रैली में सरेनी विधानसभा से लगभग 5000 लोग शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील शुक्ला ने दी।
रायबरेली आधुनिक डिब्बा कारखाना में रेल बोर्ड सदस्य सतीश कुमार ने आधुनिक डिब्बा कारखाना रायबरेली का दौरा किया। कोच उत्पादन एवं निर्माण तकनीक का निरीक्षण किया
लालगंज, प्रतापगढ़ ।चमरुपुर शुक्लान मे राधेकृष्ण मिश्र के यहां हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन रविवार को कथाव्यास आचार्य पं. गिरीशचन्द मिश्र जी महराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से ही कलिकाल मे मानव तन को समस्त वैभव की अनुभूति हो जाया करती है। उन्होनें कहा कि भगवान की कथा अमृत है और इसका रसपान करने वाला प्राणी कभी भी दुख का कष्ट नही सहन करना पड़ता। उन्होने कहा कि भगवान के प्रति शरणागत जीवन सदैव धरती पर ही समस्त वैभव व सुख से अलंकृत दिखा करता है।संयोजक संतोष मिश्र ने मुख्य कथा व्यास आचार्य पं. काली प्रसाद मिश्रएंव कथा व्यास आचार्य गिरीशचन्द मिश्र का रोली चन्दन से टीका करके सारस्वत अभिनन्दन कर उनका आशिर्वाद लिया । कथा के सह संयोजक प्रमोद मिश्र एंव अजय मिश्र ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।इस मौके पर संजय मिश्र, अजय मिश्र, पवन शुक्ल, हृदय नारायण मिश्र, विनय मिश्र, राहुल मिश्र, मनोज मिश्र, अनुज, प्रांशू, देव, वैभव, संजय मिश्र आशीष मिश्र, हर्षित मिश्र, रोहित मिश्र आदि रहे ।
प्रतापगढ़।नवोदय विद्यालय रायबरेली के शिक्षक प्रतापगढ़ अमावां चौराहा निवासी मनोज कुमार पांडेय को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 28 घंटे ऑनलाइन प्रशिक्षण और नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा में डिप्टी कमिश्नर एनपी राजन ने पांच दिवसीय और 30 घंटे प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।एमडीपीजी कालेज प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय कुल 9 घंटे लिखित परीक्षा के बाद इग्नू ने सीपीडीटी परीक्षा में 7 में 6 विषय में A ग्रेड 80% से अधिक अंको से पास कर विद्यालय का मान और सम्मान बढ़ाया।विद्यालय के प्राचार्य चंदन बागीश ने शुभकामनाएं दी। विद्यालय के शिक्षक अभय त्रिपाठी, दिनेश दुबे, मनोजनाथ तिवारी, विनीत कुमार पाठक, राजीव रंजन, ओपी सिंह, रीना रानी, अशोक कुमार, संतोषमौर्य, विजयप्रकाश, हरेंद्र सिंह, राहुल प्रजापति अर्चना यादव, आरएफ रसूल, आई आलम आदि शिक्षको ने शुभकामनाएं दिया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीष्मकालीन भिंडी की खेती कैसे करे सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
महाराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस एसडीएम रजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल पांच शिकायती पत्र आए, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहे। जिसमें से एक शिकायती पत्र का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। अन्य के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम में गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं ।आपको बता दें कि एसडीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
