महराजगंज रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक में एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा संत रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके विचारों और गुणो पर चर्चा की गई। तथा संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे महान संतों से हम लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए और अपने जीवन में उनके गुणो को शामिल करना चाहिए ।इस मौके पर श्वेता यादव खंड प्रेरक नंदलाल सफाई कर्मचारी चंद्रशेखर लोधी प्रसाद प्रधान ताजुद्दीनपुर अनुज यादव रेखा श्रीवास्तव सोमेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ऊंचाहार रायबरेली । अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा साधन सहकारी समिति मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर जबकि समिति सालों से जर्जर अवस्था में पड़ी है , खाद तथा बीच भी किराए के मकान पर रखे जा रहे हैं ।जहां खाद रखा जा रहा है ।वहां पर नहीं है ।खुला स्थान जिससे जब क्षेत्रीय किसानों को खाद बांटते हैं। तब रोड पर आवागमन रहता है । घंटों बाधित जिसके कारण लोगों से कई बार हो जाते हैं झगड़े कई बार तो खाद बांटना भी बंद करना पड़ता है । जिससे किसान खाद के लिए बार-बार चक्कर लगाते हैं । जबकि सरकार द्वारा किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। वहीं सालिमपुर भैरव की साधन सहकारी समिति का ना मरम्मत का कार्य किया जा रहा ना नया निर्माण जबकि सूत्रों ने बताया कि गांव के बाहर भी जमीन सहकारी समिति की रिक्त पड़ी है ।लेकिन निर्माण नहीं हो पा रहा है । जिससे किसान परेशान रहते हैं । वहीं स्थानीय निवासी धर्मराज गुप्ता उमेश चौरसिया ने बताया कि कई बार मीडिया में चलाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, वही तैनात सचिव सुधीर ने कहा क्या बताएं दिक्कत तो बहुत है। लेकिन हम क्या कर सकते हैं। जब इस संबंध में बाबत बी.डी ओ ,ऊंचाहार से बात की गई तो उन्होंने कहा जानकारी नहीं है, पहली बार पता चला है, हम दिखाएंगे ।

ऊंचाहार रायबरेली ।कोतवाली में किया गया समाधान दिवस समाधान दिवस में तहसीलदार दिपीका सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं इस दौरान कुल 6 शिकायतें आई जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया बाकी शिकायतों के लिए संबंधित विभाग को कहा गया।जांच कर शिकायत को निस्तारित किया जाए । इस मौके पर कोतवाल अनिल सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

बछरावां कस्बे की पटेल नगर कॉलोनी में स्थित गिरीश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया, पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अंबेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का आभूषण है। शिक्षा से अपने जीवन की मंजिल प्राप्त की जा सकती है। बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आप सब की मेहनत का फल है कि आज पुरस्कृत होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के इस मौके पर प्रबंधक अंबेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह तथा शिक्षक संग्राम, कल्पना सिंह, पूनम सिंह, साधना सहित सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।