जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.
महाराजगंज पुलिस ने बिगत दिनों हुई चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त के पास से चोरी के समान व अवैध शस्त्र कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। रविवार को पुलिस को चोरी की घटना में शामिल हुए अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकरण सिंह निवासी हिलहा थाना महाराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सात जोड़ी बिछिया तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किया गया है। जैसे संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
नसीराबाद रायबरेली, सरकारी कामों में मनमानी करके घटिया सामग्री लगाई जा रही है। ताजा मामला छतोह ब्लॉक से प्रकाश में आया है जहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनने वाले कंप्यूटर रूम का निर्माण किया जा रहा है।
कंजेश्वर धाम में बसंत उत्सव के अवसर पर स्थित शिव मंदिर में स्वामी विचित्र नंद जी महाराज के नेतृत्व में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका कुशल संचालन कभी नीरज पांडे के द्वारा किया गया। देश एवं प्रदेश के अन्य कवि एवं कवित्रियों ने अपना कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजेंद्र वर्मा के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में स्वामी विचित्रनंद महाराज ने बताया कि पूर्व में हमने कार्यक्रम को लेकर निवेदन क्षेत्र वासियों से किया था वह सपना साकार हो गया।
गदा गंज ,रायबरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पूरे सूबेदार निवासी शत्रुघ्न, बबलू व गौरी शंकर ने थाने में लिखी शिकायती पत्र शुक्रवार के दिन दिया गया है। तीनों किसानों ने खेतों में लगे खेतों की रखवाली हेतु झटका मशीन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है।
गंगा तट के किनारे गंगा सफ़ाई अभियान चलाया गया| साथ ही साथ घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया जिला संयोजक अभय सिंह रोहित ने बताया की हम लोग गंगा को माँ का दर्जा देते हैं और हम अपनी माँ को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं। एवम अभय सिंह ने बताया की डलमऊ नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं के द्धारा निरंतर सफ़ाई का अभियान चलाया जा रहा एवम लोगों को डलमऊ नगर ईकाई के द्धारा जागरुक किया जा रहा है इस दौरान स्थानीय लोगों से कार्यकर्ताओं ने बातचीत के माध्यम से जागरुक किया एवम साथ ही साथ श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का उनसे निवेदन किया की मां को स्वच्छ रखें वही तीर्थ पुरोहितों से अपने-अपने घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उनको जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम सोनकर, अल्पना यादव प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री राहुल कुमार, सत्य प्रकाश सिंह सोशल मीडिया संयोजक,खेलगतिविधि सयोजक कुनाल वर्मा मौजूद आदि कई कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।
रायबरेली जिला के तत्वाधान से आज ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विकास खंड डलमऊ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा सायं सेविका रोशनी अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने अपने दमखम के बदौलत दर्शकों में का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में वालीबॉल और कबड्डी पुरुष व रस्साकसी एवं खो खो बालिका वर्ग के अंतर्गत विधाओं में होना तय रहा, जिसमें अर्पित टीम वॉलीबॉल व सौरभ टीम कबड्डी में विजेता रही, बालिका वर्ग में तनु टीम खो खो व शालू एण्ड टीम रस्साकसी में विजेता रही। आयोजन में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राम आधार मौर्य, व आयोजनकर्ता के रूप ऋषि मौर्य (फौजी) रामशरण मौर्य, ठाकुर दिन रामखेलावन, लव कुश, राहुल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अनुज और अभिषेक ने अपना निष्पक्ष योगदान प्रस्तुत किया। आयोजन समिति द्वारा सभी विजेता टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बधाई डी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने व सकुशल संपन्न कराने में समाज के सम्मानित महानुभावों व दर्शकों ने भरपूर समर्थन दिया।
रायबरेली,25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट गुजरात से पाँच एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने अपने संबंधोंन में कहा कि पहले देश के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिल्ली से होते थे। परंतु अब देश के सभी स्थलों से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते है। इसी क्रम में राजकोट की धरती से राजकोट,रायबरेली, भटिण्डा, कल्याणी और मंगलागिरी को एम्स का दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गयी परन्तु देश की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया है इस प्रेम को व्याज के साथ वापस करूँगा। रायबरेली को एम्स की गारंटी हमने दी थी जिसे आज पूरा किया गया। आज देश में लगातार एम्स और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। भारत ने कोरोना से कैसे लड़ाई लड़ी, इसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। देश के कोने कोने में आयुष आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। हमने पोषण,योग और स्वच्छता पर जोर दिया। आधुनिक मेडिकल चिकित्सा के साथ साथ पारंपरिक चिकित्सा व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जन औषधि केन्द्रों में अस्सी प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाई दी जा रही है। इससे गरीबों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। देश में सौर ऊर्जा को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे लोगों की बिजली की मांग पूरे हो सके। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम सब लोग मिलकर काम करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स रायबरेली से वर्चुअल लोकार्पण को देखा। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। इन दस सालों में भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश को दो नए एम्स प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही अन्य जनपदों में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा कि उनकी दशकों पुरानी प्रतिक्षा आज खत्म हुई। आज रायबरेली को अपना एम्स प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की जनता को स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी मिली हुई है। हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी भी गारंटी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सम्मान और युवाओं को आजीविका मिली है। मुख्यमंत्री ने रायबरेली की जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी आकांक्षाओं,आशाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एम्स रायबरेली सीईओ अरविंद राजवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ आये हुए मंत्रीगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी जनता को संबोधित किया। मंच पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक अशोक कोरी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पूर्व विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
