महाराजगंज क्षेत्र में रविवार सुबह से 20 घंटे रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। जहां गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बनी यह बरसात तो वही दलहनों के लिए नुकसान साबित हो रही है। दलहन फसलों में मटर, चना व सरसों की फसले खराब हो जाने की किसान संभावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दूसरी ओर ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोग बढ़ती सर्दी से परेशान दिख रहे हैं। साथी साथ किसानो व साथ आम आदमी के साथ-साथ जानवरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मऊ क्षेत्र के किसानो में रामू शुक्ला, अमरेश कुमार अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, विद्या प्रसाद मास्टर ने बताया की लगातार रिमझिम बारिश से जहां सरसों, मटर, आलू की फसलों को नुकसान हुआ है, तो गेहूं के लिए यह बारिश संजीवनी का काम कर रही है।

ऊंचाहार रायबरेली, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत पुलिस, अधीक्षक के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में ऊंचाहार थाना पर पंजीकृत भाoदoवी व आर्म्स एक्ट मैं अभियुक्त गोलू कुमार पुत्र गंगाराम पटेल ग्राम बाबूगंज गटी को सोमवार 5 फरवरी को सांवरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के पास एक जोड़ी पायल एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र चोरी किए गए ₹5000 वह बची गए करधनी से प्राप्त ₹2000 कल ₹7000 नगद और एक आदत अवैध चाकू बरामद किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रायबरेली जनपद के सरेनी विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेमौरा के ग्रामीणों ने सड़क और पेय जल की समस्या को लेकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। पिछले दिनों सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। शहीद के नाम पर सड़क और द्वार बनाए जाने का आश्वासन सरकार की ओर से मिला था शहीद के भाई बीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज तक धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पीने के पानी का संकट है आने जाने का मार्ग खस्ताहाल है। लेकिन कोई प्रयास न तो कोई नेताओं की ओर से किया गया और न ही अधिकारियों की ओर से। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी लोक सभा चुनाव में पूरे गांव के लोग मतदान बहिष्कार करेंगे। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और बहिष्कार का एक स्वर में समर्थन किया।इस मौके पर मुख्य रूप से सरोज सिंह,हरिनाम सिंह,राजेश सिंह, मन बोध सिंह, भाना सिंह एवम मनोज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरेनी रायबरेली रायबरेली जनपद के सरेनी विकास क्षेत्र के अंतर्गत बीमोरा के ग्रामीणों ने सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर मतदान बहिष्कार का किया ऐलान किया है सैकड़ो ग्रामीणों की संख्या में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया बीते कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही सुरेश सिंह सियाचिन मैं शहीद हो गए थे। इसके बाद शाहिद के नाम पर सड़क और द्वारा बनाए जाने का आश्वासन सरकार की ओर से मिला था शाहिद के भाई वीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज तक धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ इस इस मौके पर मुख्य रूप से सरोज सिंह हरिनाम सिंह राजेश सिंह मनबोध सिंह भावना सिंह एवं मनोज सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर रायबरेली शहर के स्वराज नगर में आयोजित पीडीए जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ होकर बड़ी घटनायें कर रहे हैं गुण्डे दिन दहाड़े आमजनों को मार-पीट कर दहशत फैला रहे हैं लूट एवं चोरी की वारदातें बढ़ी हुयी है अपराधी बेखौफ हैं।  कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है महिलायें घर से निकलनें में भयभीत हैं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान नें कहा कि मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे कारोबारी एवं दुकानदार घाटे पर व्यापार करनें को मज़बूर है भाजपा सरकार में सभी वर्ग दुःखी एवं पीड़ित है। महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों एवं दलितों की एकता ही भाजपा को सत्ता से हटा कर देश में खुशहाली लायेगी

Transcript Unavailable.

बछरावां में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की। जिला कार्य समिति व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सागर के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेट की व साथ ही गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि जितना विकास एवं जन कल्याण नीतियों पर काम योगी और मोदी की सरकार ने किया है उतना आज तक देश के इतिहास पर किसी भी सरकार ने नहीं किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, विजय, हरिकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने का दिया निर्देश रायबरेली। राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत राव का एक दीवसीय दौरा जनपद में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित पटलों पर अभिलेखो की जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके निरीक्षण का उद्देश्य अभिलेखों का डिजिटलीकरण करना है जिससे कि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके व कार्य में तेजी आए और कार्यों में पारदर्शिता दिखाई दे। इस दौरान उन्होंने भू-लेख अभिलेखागार,कृषि सांख्यिकीय अभिलेखागार,शस्र अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग एवं जनसंपर्क काउंटर के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत परिषद अध्यक्ष ने सदर तहसील के खतौनी काउंटर का अवलोकन किया और वहां पर आए हुए आम जन लोगों से बातचीत की। तदुपरांत उन्होंने तहसील के सभी पटलों पर अभिलेखो की जांच की और तहसीलदार सदर को आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद में राजस्व संबंधी कार्यों में काफी अच्छी प्रगति देखने को मिली है। साथ ही काश्तकारों को भूमि आवंटन और राजस्व से संबंधी मामलो में कार्य प्रगति पर है। कार्यालय में स्टाफ की कमी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। *परिषद अध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत राव ने तहसील सदर के सभागार में जनपद के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से घरौनी वितरण में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और यह भी जाना की घरौली से लोगों को क्या लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलो में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिससे कि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके और बार-बार कार्यालयो के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा की डिजिटलकरण से उचित व्यक्ति को समय से न्याय मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी(प्र) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में आयोजित 67वीं ऐतिहासिक श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में स्टार इलेवन बलरामपुर ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 3-1 से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। गौर तलब हो कि बारिश के चलते पेनल्टी स्ट्रोक के द्वारा निर्णय लिया गया। जिसमें स्टार इलेवन बलरामपुर ने 3 -1 से जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ द मैच बलरामपुर टीम के गोल कीपर तल्विजुल रहिमान को दिया गया। वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ के दानिश को दिया गया। फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं विद्यापीठ के पूर्व छात्र डॉ.रामकुमार मिश्रा,श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के प्रबन्धक एवं शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष एवं विद्यापीठ के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। रेफरी की भूमिका जहाँ कवि यादव, मुशीर अहमद, अजहर अब्बास, सुनील चौधरी ने निभाई। तो वहीं स्कोरर की भूमिका अनुराग श्रीवास्तव ने निभाई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डा.रामकुमार मिश्रा व विद्यापीठ के प्रबंधक कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह द्वारा विजेता-उपविजेता टीम को कप एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. बृजेश सिंह द्वारा किया गया। डा.मिश्रा ने कहाकि विद्यापीठ पिछले 67 वर्षों से राष्ट्रीय खेल हॉकी को संरक्षण प्रदान करता चला रहा है जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे ग्रामीण अंचल में छुपी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस मौके पर सचिव शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र,अभिषेक मिश्रा, अभयराज सरोज,सोनू सिंह,सुशील कुमार शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उप सचिव राज बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, अविनाश सोनकर, योगेश झा, जगत बहादुर सिंह, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार शुक्ल, अरुण त्रिवेदी, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमरीश सिंह, रामनरेश मेहता,शालू गुप्ता,रणविजय सिंह,हरिबहादुर सिंह, रामसनेही सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।