रायबरेली। हाल ही में कल्याणपुर लखनऊ में राज्य स्तरीय जु-जुत्सु प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें रायबरेली की रितिका गुप्ता ने -40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिसको लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी डी०के० पुरुषोत्तम ने रितिका को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से जनपद रायबरेली के लिए रितिका गुप्ता लगातार मार्शल आर्ट के क्षेत्र में कामयाबी के झंडा गाड़ रही हैं मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी रायबरेली ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे यही मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं। रितिका ने बताया कि वह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल के, अपने देश प्रदेश व माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती है। उनके पिता राकेश कुमार गुप्ता उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। कराटे कोच राहुल कुमार पटेल ने बताया कि रितिका बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देती है। हाल ही में रायबरेली की अपर जिलाधिकारी ने उन्हें ब्लैकबेल्ट व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित भी किया था।

रायबरेली। सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की मॉनिटरिंग सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सरकार की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को बचत भवन सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ रायबरेली जनपद की तुलनात्मक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को जो भी लक्ष्य दिए गए है उसके अनुसार कार्य करते हुए कार्य में तेजी लाए। बैठक में स्वास्थ्य,निर्माण,विद्युत,सड़क,विकास,पेंशन,जल,पर्यटन,कायाकल्प,मत्स्य संपदा ,महिला,कन्या सुमंगला आदि के रैंकिंग की समीक्षा निर्धारित मानकों पर की गई। आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवक्तापरक समयबद्ध होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि अपने कार्यों में सुधार लाये। जनता के हित में कार्य करने के लिए अधिकारियों के पास जो भी पत्र आते हैं,उसका समयान्तर्गत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अधिकार जनता के हित के लिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचने के लिए मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार लाये। उसमें गंभीरता दिखाये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करना है और अपने जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने का पूरा प्रयास करना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) पूजा मिश्रा,जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी पन्ना लाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कंबल पाकर वृद्धों,दिव्यांगों, माताओं ने दी सोनियां गांधी को दुवाएं शिवगढ़,रायबरेली। रायबरेली सांसद सोनियां गांधी द्वारा भेजे गये कंबलों का वितरण शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा द्वारा क्षेत्र के चितवनियां स्थित देवाताली बाबा के स्थल पर सैकड़ों गरीब,वृद्धों,दिव्यांगों एवं असहायों को किया गया। कंबल पाकर सभी ने सांसद सोनियां को खूब दुवाएं दी। ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि चाहे अग्नि पीड़ितों की मदद हो या हर साल ठण्ड में गरीब, जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण हो सांसद सोनियां गांधी हमेंशा आगे रही हैं। उन्होंने कहाकि रायबरेली में जो भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की देन है, एम्स, लालगंज रेलकोच खाना, विशाखा फैक्ट्री, केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़, नेशनल हाईवे आदि सोनिया गांधी की देन है। गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है, रायबरेली की जनता से गांधी परिवार का पारिवारिक नाता है, जिसे गांधी परिवार निभा रहा है। जनता से पारिवारिक नाता होने के चलते गांधी परिवार ने कभी किसी को लड़ाने या दबाने का काम नहीं किया है। गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहाकि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजेश श्रीवास्तव,हरिशंकर तिवारी,तुलसीराम,अंकित त्रिवेदी,रामसजीवन,अजय रावत,रामदेव,राजेन्द्र मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रायबरेली निवासी मशहूर शायर मरहूम मुनउव्वर राना को व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवी संगठनों सहित पालिकाध्यक्ष ने श्रद्धाँजलि अर्पित की जनपद रायबरेली के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मरहूम मुनउव्वर राना साहब को श्रद्धाँजलि अमर शहीद पं0 चन्द्रशेखर आजाद पार्क में दी गयी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव, स्वर्णकार नेता भौमेश स्वर्णकार, इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, शत्रोहन पटेल, सौरभ सिंह यादव, अनुज बरवारी उपस्थित रहे।

रायबरेली | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरचंदपुर क्षेत्र की मोहरी बाग में किसान पंचायत में शिरकत किया। प्रयागराज जाते समय रायबरेली में रुके किसान नेता राकेश टिकैत।ट्रैक्टर चला कर पंचायत सभा स्थल पर पहुंचे थे राकेश टिकैत। जनता की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने की थी पंचायत । राकेश टिकैत ने कहा अभी तक प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोई बुलावा नहीं आया है। अगर आएगा तो जरूर जाऊंगा, सरकार का दखल अगर रहा तो नहीं आएगा यदि कमेटी का दखल रहा तो जरूर आएगा। लोकसभा चुनाव में समर्थन की बात पर कहा जो किसानों के हित में काम करेगा मैं उसका समर्थन करूंगा। उन्होंने कहा इस समय पूंजी पति सरकार चला रहे हैं।।इंडिया गठबंधन में भी सरकार के लोग हैं इसलिए वह गठबंधन नहीं होने दे रहे हैं।

रायबरेली बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम ज्वैलरी से भरा बैग छीनकर बदमाश हुए फरार सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी नसीराबाद थाने के बिन्नावा गांव की घटना

रायबरेली तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जनता बाजार के पास का है जहां पर फूलचंद उम्र लगभग (40 ) निवासी पूरे जालिम मजरे गौरा रुपई जोकि गेगासो गंगा घाट में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे तभी वहा से वापिस अपने घर जा रहे थे जैसे ही जनता बजार पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया वही बाइक पूरी तरह छतिग्रस हो गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही इस घटना की सूचना घर वालों को हुई तो घर में मातम छा गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है l वही मृतक के चार बच्चें है जिनका रो रो कर बुरा हाल है

रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवा शर्की गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया।जब मामूली बात को लेकर दर्जनों की संख्या में दबंगों ने एक परिवार पर कहर ढा दिया,बतय्या जा रहा है कि गांव की रहने वाली माया देवी अपने घर के बाहर बैठी थी।तभी रिशु सिंह नाम के दबंग ने कहासुनी हो गई,जिसके बाद दबंग ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर परिवार के चार लोगों को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है।थानां प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया की पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है,जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

रायबरेली मामूली बात को लेकर एक दर्जन से ज्यादा दबंगो ने परिवार पर बोला जानलेवा हमला लाठी डंडों से पूरे परिवार को जमकर पीटा दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शुरू की जांच पड़ताल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव का है पूरा मामला।

रायबरेली | उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सितम रायबरेली में भी देखने को मिल रहा है इसी बीच समाजसेवी भी गरीबों को ठंड से बचाने के लिए बढ़-चढ़कर मदद में जुटे हुए हैं ताजा मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित नायन गांव का है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह ने भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों को अपने हाथों से कम्बल का वितरण किया और कहा की गरीबों के लिए मेरा जीवन समर्पित है हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा।