रायबरेली ब्लॉक मुख्यालय पर कौशल विकास मिशन की ओर से रोजगार मेला लगाया गया था जिसमें लगभग 130 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया रोजगार की उम्मीद से युवाओं ने सुबह से लेकर शाम तक लंबी कतार लगाई जिसमें कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार किया कंपनी के अपेक्षाओं पर पूरा उतरने वाले युवाओं को चयनित किया गया मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने सभी चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे मेले में रायबरेली लखनऊ गाजियाबाद राजस्थान से आए हुए कंपनियों ने युवाओं का छात्र साक्षात्कार किया कौशल विकास के प्रबंधक राजीव सिंह जिला संबंध में तनुजा यादव उमा पांडे आदि सभी लोग मौजूद रहे

रायबरेली शहर में रीफैंप क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन पर धूमधाम से मनाया गया बसपा कार्यकर्ताओं ने के काटकर आगामी लोकसभा चुनाव में मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकलन किया कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के प्रभारी गंगाराम गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने की सलाह दी वीडियो सुमन ने भी सभी गांव को आज से ही संपर्क शुरू करने के लिए कहा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालकुमार गौतम रामविलास लोधी संदीप रावत दिनेश पाल आदि बहुत सारे बसपा कार्यकर्ता एकत्रित थे

विगत वर्षों की बात की भांति इस वर्ष भी गोल चौराहा स्थित चौधरी कंपलेक्स के सामने खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया भारतीय जनकल्याण ट्रस्ट के द्वारा और उनके सहयोगियों के द्वारा इस भोज का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है खिचड़ी भोज कार्यक्रम में लोगों को खिचड़ी बांटी जाती है इस मौके पर चौधरी कंपलेक्स के मालिक खुशीराम चौधरी भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव हेमंत चौधरी मनीष विश्वकर्मा अरविंद सतीश यादव विजय गुप्ता विदीन चौधरी विदीन चौधरी दिलीप चौधरी अंकित आदि लोगों ने पूर्ण सहयोग किया।

रायबरेली | उर्दू शायरी के मशहूर शायर मुन्नवर राना के निधन पर अमरशहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धाँजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुन्नवर राना ने अपनी लेखनी से पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के कई देशों में रायबरेली जिले का नाम रोशन किया, उनके निधन से साहित्य जगत का एक सितारा अस्त हो गया। श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पं0 वी.के. शुक्ला ने कहा कि उन्होनें माँ के ऊपर बहुत कुछ लिखा, उनकी पंक्तियाँ आज भी याद आ रही हैं, किसी के हिस्से में मकां आया, किसी के हिस्से में दुकां आयी, मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से मंे माँ आयी। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव मुन्नवर राना को याद करते हुए उन्हीं की शायरी के जरिए श्रद्धाँजलि अर्पित की। श्री यादव ने कहा कि यूँ लगता है, जैसे खत्म मेला हो गया, उड़ गयी आंगन से चिड़िया घर अकेला हो गया। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि उन्होनें मजदूरों की समस्या पर लिखा था कि सो जाते हैं फुटपाथ पर अखबार बिछाकर, मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाते। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि आया है सो जायेगा राजा रंक फकीर, कोई सिंहासन चढ़ि चला, कोई बांधे जंजीर। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष भौमेश स्वर्णकार ने कहा कि मुन्नवर राना ने मां के बारे में जो लिखा, वह कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है जब कुछ नहीं होगा, तो आंचल में छिपा लेगी, मुझे माँ खुले आसमान में नहीं रहने देगी। एबीडीएम के अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने कहा कि मुन्नवर साहब ने लिखा था कि बुलन्दी देर तक किस शक्श के हिस्से मे रहती हैं, बड़ी ऊँची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि मुन्नवर राना ने देश के हालात पर लिखा था कि लहू कैसे बहाया जाय यह लीडर बताते हैं, लहू का जायका कैसा यह खादी बताती है, गुलामी ने अभी तक मुल्क का पीछा नहीं छोड़ा, हमें फिर कैद होना है, ये आजादी बताती है। नन्ही बच्ची जानकी रस्तोगी ने कहा कि मुन्नवर साहब ने लिखा था कि किसको फुर्सत इस दुनिया में गम की कहानी कहने को, सूनी कलाई देख के लेकिन चूड़ी वाला टूट गया। श्रद्धाँजलि देने वालों में मुख्य रूप से शिक्षाविद् पं0 जेपी त्रिपाठी, व्यापारी नेता शत्रोहन पटेल, इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, अनुराग रस्तोगी, प्रमोद स्वर्णकार, सतीश स्वर्णकार, अधिवक्ता राजेश यादव, जितेन्द्र प्रतप सिंह, ओरी लाल स्वर्णकार, अमित चौधरी, शिवशरण लाल स्वर्णकार, प्रमोद चौधरी, अतुल यादव, गोविन्द स्वर्णकार, संदीप यादव, कौशलेन्द्र तिवारी, इं. दीप स्वर्णकार, अमित चौधरी, भाजपा नेता अली हैदर नकवी, छात्र नेता अनुज यादव बरवारी आदि लोगों ने मुन्नवर राना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तिगत एवं कृतित्तव पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धाँजलि अर्पित की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

रायबरेली| शिक्षक हृदय सम्राट ,संघर्षों के महानायक, विधान परिषद में 48 वर्षों तक लगातार शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले, शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले , शिक्षाविद, संविधान के मर्मज्ञ, पूज्य ओम प्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज रायबरेली में बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई। पूज्य शर्मा जी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके द्वारा शिक्षक हितों में किए गए कार्यों एवं संघर्षों को याद किया गया। मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूज्य शर्मा जी ने आजीवन शिक्षकों के लिए संघर्ष किया और जीवन के अंतिम क्षणों में 16 जनवरी 1921 को मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए यह कहा था कि "शून्य से हम कहां पहुंचे, यह आप जाने । अब कहां रहना है यह भी आप जाने।।" शिक्षक पीढ़ियों तक स्व• शर्मा जी के प्रति कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई, शाखाध्यक्ष पारस पांडेय ,शाखामंत्री विमल शंकर मिश्र, धर्मराज पांडे, प्रदीप कुमार, रोहित मिश्र, के के यादव , रामू सहित विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिका ने शर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। श्री गणेश इंटर कॉलेज ऐहार में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर श्री शर्मा जी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया और उन्हें याद किया। जनपद के अधिकांश विद्यालय में आज श्री शर्मा जी की पुण्यतिथि मनाई गई और शिक्षकों ने उन्हें याद किया।

*लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत दर निर्धारण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक* रायबरेली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रेट लिस्ट निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बचत भवन सभागार में बैठक की। रेट लिस्ट में होर्डिंग,वाहन,विज्ञापन,कटआउट आदि की दर पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रेट निर्धारण में शासनादेश की गाइडलाइन का अवश्य पालन किया जाए। उन्होंने ने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि रेट लिस्ट के संबंध में यदि किसी प्रकार की आपत्ति है तो समय रहते अवश्य अवगत करा दे। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी,सभी निर्वाचन क्षेत्रों के आरो सहित पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रायबरेली| उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय प्रताप सिंह, लेखाकार हिमांशु सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पवन कुमार श्रीवास्तव, व खुशबू भारती आदि उपस्थित रही।