शोभायात्रा में झांकियां,भूत पिशाच,ऊंट घोड़े बने रहे आकर्षण का केंद्र शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित बनवारी दास बाबा की पावन तपोस्थली परिसर से भव्य शोभायात्रा निकालकर कुटी परिसर में बने मन्दिरों में बनवारीश्वर महादेव की शिवलिंग व शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि शिवलिंग व शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीती 15 जनवारी से बाबा की कुटी परिसर में शास्त्रीय विधान के अनुरुप नवग्रह समिधा से सज्जित यज्ञ मण्डप में यज्ञ चल रही थी,जिसमें देवी देवताओं के नाम आहूतियां डालकर उन्हे आमंत्रित किया जा रहा था। बुधवार को यज्ञ के समापन पर कुटी परिसर से बनवारीश्वर महादेव व शनिदेव की भव्य शोभायात्रा निकालकर ढेकवा,पहाड़पुर,शिवगढ़, दामोदर खेड़ा,भवानीगढ़ चौराहा,शिवली,मनउखेड़ा, पिपरी,पूरे पाण्डेय होते हुए बाबा कुटी में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले श्री कुडवाबीर बाबा,श्री बरखण्डीनाथ महादेव, रामजानकी मन्दिर शिवगढ़, संकट मोचन मंदिर, दुर्गा मन्दिर आदि विभिन्न मन्दिरों में पूजा आरती की गई। शोभायात्रा में सजी गणेश भोलेनाथ-पार्वती, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण सीता, बजरंगबली,भूत,पिसाचों, अवगढ़ों की झांकियां एवं ऊंट,घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे, शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा के समापन पर मंत्रोचारण के साथ शिवलिंग एवं शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में पूण्य की लालसा पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहणकर मनोकामनाऐं मांगी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पिपरी प्रधान नन्दकिशोर तिवारी, पुजारी कालिका प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया है। इस मौके पर कुंवर रानी श्रद्धा सिंह,पूर्व प्रधान अनुपमा तिवारी, राज दीक्षित हरियाणा वाले, राकेश त्रिवेदी, अतुल पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, कृष्णकांत शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, काशी यादव, अशोक कुमार, राजबहादुर सिंह,शत्रोहन पाण्डेय,रिंकू सिंह,विजय सिंह राठौर,श्रवण पाण्डेय,मोहन त्रिवेदी, शिवमोहन सिंह,विजय अवस्थी, आदि लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय ब्यक्ति की दर्दनाक मौत। आपको बता दें इंद्रपाल पुत्र गया दीन उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी नया पुरवा अपने किसी कार्य से महराजगंज आये हुए थे उसके बाद रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद घटना स्थल से भाग निकला जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। अधेड़ महराजगंज तहसील में किसी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।

रायबरेली | बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लालगंज रोड फायर ब्रिगेड के सामने स्कूटी व बाइक में हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया स्कूटी सवार घायल को बन्ना निवासी गोविंद बताया जा रहा है| हादसे से आसपास चीख पुकार मच गई लोगों ने दोनों घायलों को उठा कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचवाया

रायबरेली। श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कंस वध और कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की संगीतमय कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल ने सुनाया। कंस वध व रुकमणी विवाह के प्रसंगों का चित्रण किया। व्यास ने बताया कि भगवान विष्णु के पृथ्वी लोक में अवतरित होने के प्रमुख कारण थे, जिसमें एक कारण कंस वध भी था। कंस के अत्याचार से पृथ्वी त्राह त्राह जब करने लगी तब लोग भगवान से गुहार लगाने लगे। तब कृष्ण अवतरित हुए। कंस को यह पता था कि उसका वध श्रीकृष्ण के हाथों ही होना निश्चित है। इसलिए उसने बाल्यावस्था में ही श्रीकृष्ण को अनेक बार मरवाने का प्रयास किया, लेकिन हर प्रयास भगवान के सामने असफल साबित होता रहा। 11 वर्ष की अल्प आयु में कंस ने अपने प्रमुख अकरुर के द्वारा मल्ल युद्ध के बहाने कृष्ण, बलराम को मथुरा बुलवाकर शक्तिशाली योद्धा और पागल हाथियों से कुचलवाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी श्रीकृष्ण और बलराम के हाथों मारे गए और अंत में श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिला दी। कंस वध के बाद श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता वसुदेव और देवकी को जहां कारागार से मुक्त कराया, वही कंस के द्वारा अपने पिता उग्रसेन महाराज को भी बंदी बनाकर कारागार में रखा था, उन्हें भी श्रीकृष्ण ने मुक्त कराकर मथुरा के सिंहासन पर बैठाया। उन्होंने बताया कि रुकमणी जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वह विदर्भ साम्राज्य की पुत्री थी, जो विष्णु रूपी श्रीकृष्ण से विवाह करने को इच्छुक थी। लेकिन रुकमणी जी के पिता व भाई इससे सहमत नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने रुकमणी के विवाह में जरासंध और शिशुपाल को भी विवाह के लिए आमंत्रित किया था, जैसे ही यह खबर रुकमणी को पता चली तो उन्होंने दूत के माध्यम से अपने दिल की बात श्रीकृष्ण तक पहुंचाई और काफी संघर्ष हुआ युद्ध के बाद अंततः श्री कृष्ण रुकमणी से विवाह करने में सफल रहे। संत रमेश भाई शुक्ल ने श्रोताओं को बताया कि भगवान श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह सुनने से मनुष्य को वैवाहिक (दांपत्य जीवन) में सुख मिलता है। इस लिए कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा जरूर सुनना चाहिए। मुख्य यजमान उमानाथ सिंह पत्नी फूल मती सिंह, ने अपने पुत्र वधुओं में सह यजमान दिनेश सिंह ऊषा सिंह, राजेंद्र सिंह बिमला सिंह, बुधेंद्र सिंह शरला सिंह , योगेंद्र सिंह आरती सिंह ने पूजन अर्चन करके कथा शुभारंभ कराया। आज मेरे श्याम की शादी है को संगीतमय मनोज शुक्ला, अनुज शुक्ला, सोनू गुप्ता, अमन तिवारी नंदकिशोर मिश्रा अमित वर्मा ने वाद्य यंत्र से सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। पंडित सोनू महराज, बजरंग शुक्ल, वेद प्रकाश शुक्ला हरिहर दास बाबा, इंद्र बहादुर मुन्ने, महेंद्र भोले , ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, राम शरण सिंह, श्री नारायण, कड़े बहादुर , शिव सिंह, बरदनी , अनुज सिंह, गुरु बख्श सिंह गोपालपुर, सुनील सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बच्चे उपस्थित रहे। समापन आरती और प्रसाद वितरण से हुआ। सदर क्षेत्र की भाजपा विधायक अदिति सिंह ने श्रीमद भागवत कथा में पहुंच कर कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल से आशीर्वाद प्राप्त और आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंच से श्रोताओं का आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन पूरी भव्यता से अपने अपने घरों में दीप जलाएं, पूजन करें और उत्सव मनाएं। विधायक अदिति सिंह ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उनके साथ मुकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह पप्पू उपस्थित थे।

रायबरेली में योगी सरकारी की ज़ीरो टॉलरेंस नीति सरकारी कार्यालय में बेअसर साबित हो रही है। जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों की उदासीनता के चलते योजनाओं का आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पा रहा है।गौरतलब है कि मामला जिले के विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की मनमानी व भ्रस्ट कार्यशैली के चलते ब्लाकों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन समय से नही रिलीव किया जा हैं।यही नही ब्लॉकों के कुछ अधिकारियों का मेडिकल का भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारी इन ब्लाकों के अधिकारियों व कर्मचारी से वेतन व मेडिकल का पैसा भेजने से पहले रिश्वत की मांग करते हैं।जो समय पर रिश्वत दे देता है उसकी तनख्वाह व मेडिकल का पैसा समय से पहुंच जाता है जो नही देता हूँ उसका डीपीआरओ कार्यालय में कर्मचारी पैसा रोक रखते हैं।यह आरोप हम नही बल्कि ब्लाकों के अधिकारी व कर्मचारी लगा रहे हैं। ब्लाकों के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि जब इसकी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह से शिकायती पत्र के माध्यम से की गई तो उन्होंने ने जांच का हवाला देकर मामले को दरकिनार कर दिया। जिसकी वजह से कार्यालय के कर्मचारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार को खुले आम अंजाम दे रहे है।जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी इस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे है।कई महीनों से ब्लॉकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के खातों में वेतन न पहुंचने से परिवार चलाने में समस्या उत्पन्न हो रही है।जिसकी वजह से कर्ज लेकर घर चलाया जा रहा है।

रायबरेली तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत। आपको बता दें इंद्रपाल पुत्र गया दीन उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी नया पुरवा अपने किसी कार्य से महराजगंज आये हुए थे उसके बाद रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद घटना स्थल से भाग निकला जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। अधेड़ महराजगंज तहसील में किसी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।